Urban Company के IPO ने 2 घंटे में किया कमाल, जानिए सब्सक्राइब करें या नहीं?

328

होम सर्विस देने वाली कंपनी Urban Company IPO आज से निवेशकों के लिए खुल गया है। इस इश्यू में निवेशक 12 सितंबर तक बोली लगा सकते हैं। कंपनी ने इस IPO के जरिए करीब ₹1,900 करोड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है। IPO खुलते ही निवेशकों का जोरदार रिस्पॉन्स देखने को मिला। खबर है कि कुछ ही घंटों में इश्यू पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। खुदरा निवेशकों (Retail Investors) ने जबरदस्त रुचि दिखाई और उनका हिस्सा 3 गुना से ज्यादा भर गया।

Urban Company ने अपने शेयर का प्राइस बैंड ₹98 से ₹103 तय किया है। इसमें ₹472 करोड़ के नए शेयर जारी होंगे और ₹1,428 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा। इससे पहले कंपनी ने बड़े एंकर निवेशकों से ₹854 करोड़ जुटाए हैं। इसमें SBI लाइफ, ICICI प्रूडेंशियल और GIC जैसी बड़ी संस्थाएं शामिल हैं।

ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP)
IPO के शेयर का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) करीब 35% चल रहा है। यानी अगर यही ट्रेंड रहा तो लिस्टिंग के दिन शेयर की कीमत ₹139–₹140 तक जा सकती है। इससे निवेशकों को अच्छे लिस्टिंग गेन मिलने की उम्मीद है।

सब्सक्राइब करें या नहीं?
मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि Urban Company भारत की सबसे बड़ी होम-सर्विसेज कंपनी है और इसका ब्रांड वैल्यू मजबूत है। कंपनी हाल ही में मुनाफे में आई है। यही वजह है कि ब्रोकरेज हाउस इसे लंबी अवधि के लिए सब्सक्राइब करने की सलाह दे रहे हैं।

हालांकि, इसकी वैल्यूएशन थोड़ी ज्यादा मानी जा रही है। अगर आप सिर्फ लिस्टिंग गेन (शॉर्ट टर्म प्रॉफिट) के लिए निवेश करना चाहते हैं तो GMP अच्छा संकेत दे रहा है। लेकिन लंबे समय के लिए निवेश करते वक्त कंपनी के बिजनेस मॉडल और मार्केट रिस्क पर भी ध्यान देना होगा।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

अर्बन कंपनी के बारें में
अर्बन कंपनी एक ऑनलाइन मार्केटप्लेस है जो भारत, UAE और सिंगापुर के कई शहरों में डोमेस्टिक सर्विस सहित अन्य ब्यूटी और क्लिनिंग सर्विसेज प्रोवाइड करती है। यह प्लेटफॉर्म ग्राहकों को सफाई, प्लंबिंग, बिजली के काम, उपकरणों की मरम्मत और हेल्थ ट्रिटमेंट जैसी सेवाएं बुक करने की सुविधा देता है। इसके अलावा, ‘नेटिव’ ब्रांड के अंदर कई प्रोडक्ट्स और सर्विसेज भी बेचती है। कंपनी की शुरुआत 2024 में हुई थी।