RBI में निकली 120 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन, जानें कितनी होगी सैलरी

433

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI Recruitment 2025) ने ऑफिसर ग्रेड B के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर 2025 से शुरू होगी। उम्मीदवार इसके लिए RBI की ऑफिशियल वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

RBI Recruitment 2025 परीक्षा की तारीखें

  • फेज-1 ऑनलाइन एग्जाम: 18 और 19 सितंबर 2025
  • फेज-2 ऑनलाइन एग्जाम: 6 और 7 दिसंबर 2025

वैकेंसी डिटेल्स इस भर्ती में कुल 120 पदों पर भर्तियां की जाएंगी:

पद का नाम पदों की संख्या
ऑफिसर ग्रेड B (DR) 83
ऑफिसर ग्रेड B (DR) – DEPR 17
ऑफिसर ग्रेड B (DR) – DSIM 20


शैक्षणिक योग्यता

  • ग्रेड B जनरल: किसी भी विषय में ग्रेजुएशन (कम से कम 60% अंक) या मास्टर्स डिग्री।
  • ग्रेड B DEPR: इकोनॉमिक्स/फाइनेंस में मास्टर्स डिग्री / MBA / PGDM।
  • ग्रेड B DSIM: स्टैटिस्टिक्स/मैथमेटिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन (कम से कम 55% अंक)।

उम्र सीमा उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

  • जनरल / OBC / EWS: ₹850 + GST
  • SC / ST / PwBD: ₹100 + GST
  • RBI स्टाफ: कोई शुल्क नहीं

सैलरी: चयनित उम्मीदवारों को ₹55,200 से ₹99,750 प्रति माह वेतन मिलेगा। इसके अलावा अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।

चयन प्रक्रिया

  • प्रीलिम्स एग्जाम
  • मेन्स एग्जाम
  • इंटरव्यू

(एग्जाम पैटर्न की पूरी डिटेल ऑफिशियल नोटिफिकेशन के साथ आवेदन शुरू होने के बाद जारी होगी।)

RBI Recruitment 2025 आवेदन कैसे करें?

  • RBI की वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं।
  • Recruitment सेक्शन में जाएं।
  • Officer Grade B Recruitment 2025 पर क्लिक करें।
  • Apply Online लिंक पर जाएं और फॉर्म भरें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के हिसाब से फीस जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट अपने पास रखें।