बिहार की राजनीति में नया बवाल खड़ा हो गया है। दरअसल, कांग्रेस की बिहार इकाई ने अपने एक्स (PM Modi Mother Ai Video) हैंडल से 36 सेकेंड का एक AI जनरेटेड वीडियो शेयर किया है, जिसके बाद बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने आ गई हैं।
इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने में उनकी दिवंगत मां हीराबेन जैसी दिखने वाली एक महिला को दिखाया गया है। वीडियो में वह महिला पीएम मोदी से सवाल करती नजर आती है “राजनीति के लिए कितना गिरोगे?”
वीडियो का कैप्शन दिया गया है “साहब के सपनों में आईं मां। देखिए रोचक संवाद।”
यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है जब हाल ही में बिहार में वोट अधिकार यात्रा के दौरान पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान दिया गया था, जिसमें उनकी मां को गाली देने का मामला सुर्खियों में आया था।
बिहार की राजनीति में नया बवाल खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने 36 सेकेंड का एक AI जनरेटेड वीडियो शेयर किया है, जिसके बाद बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने आ गई हैं। देखिए VIDEO#PMModi #aivideos #BiharElections2025 #RahulGandhi #BJP #Congress #Bihar pic.twitter.com/W8A3GcSamT
— Panchdoot (@Panchdoot1) September 12, 2025
ये भी पढ़ें: अमेरिका में भारतीय व्यक्ति का सिर काटा फिर कूड़े में फेंका, जानिए पूरा मामला?
बीजेपी का पलटवार
वीडियो के सामने आते ही बीजेपी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। बीजेपी नेताओं का कहना है कि यह प्रधानमंत्री और उनकी मां के खिलाफ बेहद अपमानजनक है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “राहुल गांधी अब इतना नीचे गिर गए हैं। जैसे उनकी नकली मां है, अपनी मां की इज्जत का ख्याल नहीं है, तो दूसरों की मां का सम्मान कहां से करेंगे?”

गिरिराज का बढ़ा गुस्सा
बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस के AI वीडियो पोस्ट पर कहा, ‘इसके लिए सामाजिक और कानूनी रूप से सजा मिलनी चाहिए। मोदी जी के मां का एआई वीडियो बनाना बहुत गलत है। इन पर फ्रॉड का केस होना चाहिए, जांच होनी चाहिए।’ ‘राहुल गांधी अब यह साबित करना चाहते हैं कि हम फ्रॉड हैं, हम दुराचारी हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण रवैया है, और आने वाले दिनों में खुद इसका परिणाम भुगतना होगा। AI वीडियो बनाकर बहुत गलत किया गया है।’
कांग्रेस पर बढ़ेगा दबाव
इस AI वीडियो के चलते बिहार में राजनीतिक माहौल और गरमाने की संभावना है। विपक्ष लगातार बीजेपी सरकार पर हमलावर है, लेकिन इस बार कांग्रेस के कदम ने विवाद और बढ़ा दिया है। बता दें, इससे पहले बिहार बीजेपी के X हैंडल से एक AI जनरेटेड वीडियो शेयर किया गया था। जिसमें राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को मीडिया से बात करते हुए दिखाया गया।
वीडियो में सीएम फेस को लेकर सवाल हो रहा है। जिसके बाद राहुल के पीएम बनने और तेजस्वी के सीएम बनने पर दोनों बहस करते दिखाई दे रहे हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































