नवरात्रि पर होगा भव्य शतचंडी महायज्ञ

222
– फाटक गौशाला परिसर में केवल 10 यजमानों को मिलेगा अवसर
हनुमानगढ़ टाउन। आगामी 22 सितंबर 2025 से नवरात्रि का पावन पर्व प्रारंभ हो रहा है। इस अवसर पर फाटक गौशाला, बरकत कॉलोनी (किले के पास) के प्रांगण में शतचंडी महायज्ञ एवं एक कुण्डीय यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है । गोसेवा संस्थान के अध्यक्ष मुरलीधर अग्रवाल ने बताया कि नवरात्रि महोत्सव के दौरान प्रतिदिन एक यजमान के द्वारा सप्तशती पाठ, पूजन-अर्चना एवं हवन संपन्न कराया जाएगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य धर्म एवं संस्कारों के प्रचार-प्रसार के साथ समाज में श्रद्धा और भक्ति का संचार करना है। विशेष बात यह है कि पूर्ण महायज्ञ में केवल 10 यजमानों को ही पूजा-अर्चना का अवसर मिलेगा। यह अवसर पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। इच्छुक श्रद्धालु इस पावन कार्य में यजमान बनने के लिए समय रहते पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण एवं जानकारी हेतु इच्छुक यजमान फाटक गौशाला के ऑफिस में संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त कार्यालय नंबर 80038-98780 अथवा मुरलीधर गर्ग (मो. 90793-38792) से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से इस महायज्ञ में सहभागी बनकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।