India-Pakistan आज भिड़ेंगे दुबई में, कौन करेगा धमाका? Boycott के बीच जानिए कहां देख सकते हैं मैच?

एशिया कप 2025 का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क कर रहा है। दर्शक टीवी पर Sony Sports 1, Sony Sports 3, Sony Sports 4 और Sony Sports 5 चैनल पर मुकाबला देख सकते हैं।

790

आज एशिया कप 2025 (India Pakistan Match) का सबसे रोमांचक मैच खेला जाएगा। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। हर बार की तरह इस भिड़ंत को लेकर क्रिकेट फैंस में उत्साह तो है, लेकिन इस बार माहौल थोड़ा अलग है। पहलगाम हमले और #BoycottAsiaCup ट्रेंड के कारण उतनी हाइप नहीं दिख रही, जितनी सामान्यत: इंडिया-पाकिस्तान मैच के लिए रहती है।

मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे टॉस से शुरू होगा और रात 8 बजे पहली गेंद फेंकी जाएगी। कागज़ पर देखें तो टीम इंडिया मजबूत दिखाई देती है, लेकिन दुबई की पिच और कंडीशंस दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर का संकेत दे रही हैं।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

मैच कहां देखें?
एशिया कप 2025 का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क कर रहा है। दर्शक टीवी पर Sony Sports 1, Sony Sports 3, Sony Sports 4 और Sony Sports 5 चैनल पर मुकाबला देख सकते हैं। वहीं मोबाइल और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यह मैच Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम होगा।

ये भी पढ़ें: India vs Pakistan महामुकाबला, जानें कौन पलटेगा मैच का रुख, ये हैं 5 बड़े गेमचेंजर्स खिलाड़ी

अगर वीडियो पसंद आया हो तो चैनल सब्सक्राइब ज़रूर करें

भारत की संभावित प्लेइंग XI
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग XI
सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान अली आगा, हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद, शाहीन शाह अफरीदी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।