-सामाजिक संगठनों और कार्यकर्ताओं की एकजुटता से गूंजा सेवा भाव, गुरुद्वारा सिंह सभा में हुई बैठक
हनुमानगढ़। पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद पीड़ितों की सहायता हेतु हनुमानगढ़ के विभिन्न गांवों और शहरों के सामाजिक संगठनों व कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर मानवीयता की मिसाल पेश की है। सोमवार को गुरुद्वारा सिंह सभा में सामाजिक कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता गुरुद्वारा समिति के अध्यक्ष नक्षत्र सिंह ने की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री और आर्थिक सहायता एकत्रित करना रहा।
बैठक में किसान नेता रेशम सिंह माणुका ने जानकारी दी कि जिले के गांव-गांव और शहरों में रहने वाले लोग स्वेच्छा से मदद के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक लगभग 40 लाख रुपये की सहायता राशि एकत्रित की जा चुकी है, जो जल्द ही पंजाब भेजी जाएगी। माणुका ने कहा कि इस कठिन समय में एकजुटता और सेवा भाव ही सबसे बड़ी जरूरत है, और हनुमानगढ़ के लोगों ने यह साबित कर दिया है कि वे हर संकट की घड़ी में देशवासियों के साथ खड़े हैं।
बैठक में गुरुद्वारा सिंह सभा के मुख्य हेड ग्रंथी प्रीतम सिंह मान, पाठी बलदेव सिंह, हाकम सिंह, रायसाहब चाहर (मल्लड़खेड़ा), कुलदीप चाहर, अभिमन्यु चाहर, जगनदीप, सुरेन्द्र, ज्योति, मलकीत, शमशेर, केवल, मनोज सेन, कमल वकील, केवल चारण, सुमित, अर्शदीप सिंह, रामनिवास चाहर, श्रवण गोस्वामी,संजय जाखड़, शिवप्रकाश जाखड़,रवीयादव,रोहीत गोदारा, रोहित शर्मा, चुनीलाल सोनी,अजय छिम्पा,पवन गुसाईं, प्रांजल जाखड़ सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि राहत कार्यों को पारदर्शी व व्यवस्थित ढंग से संचालित किया जाएगा। इसके लिए एक विशेष कमेटी भी गठित की जाएगी जो एकत्रित राशि का सदुपयोग सुनिश्चित करेगी। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे भविष्य में भी इस प्रकार के मानवीय कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहेंगे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































