Google Gemini का लेटेस्ट AI टूल Nano Banana इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। पहले इसने 3D फिगर और विंटेज साड़ी लुक बनाए, और अब ये प्री-वेडिंग (Gemini AI pre-wedding) फोटोग्राफी की कमाल की पिक्चर्स तैयार कर रहा है। सोशल मीडिया पर कपल्स अपनी AI-बनी हुई प्री-वेडिंग तस्वीरें शेयर कर रहे हैं, जो देखने में इतनी रियल लगती हैं कि असली फोटो जैसी लगती हैं।
इस टूल में बस आपको लोकेशन, मूड, कपड़े और स्टाइलिंग जैसी डिटेल देनी होती है, और कुछ ही सेकंड में आपको खूबसूरत और प्रोफेशनल जैसी फोटो मिल जाती है। चाहे यूरोप के किले हों या समुद्र किनारे बीच, फोटो में सिर्फ चेहरे ही नहीं बल्कि इमोशन्स भी कैप्चर हो जाते हैं।
ये भी पढ़ें: seedream 4.0 के आगे Nano Banana और Gemini AI Saree ट्रेंड्स हुए फेल, जानें मार्केट में क्या आया नया?
कैसे बनाएं AI प्री-वेडिंग पिक्स (स्टेप बाय स्टेप)
स्टेप 1: Google Play Store या Apple App Store से Gemini App डाउनलोड करें।
स्टेप 2: अपने Google अकाउंट से साइन-इन करें।
स्टेप 3: अपनी और अपने पार्टनर की तस्वीरें अपलोड करें।
स्टेप 4: प्रॉम्प्ट लिखें। चाहे खुद का लिखें या इंटरनेट पर उपलब्ध रेडीमेड प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल करें।
स्टेप 5: सेंड बटन दबाएँ और Gemini आपकी फोटो बना देगा। उसे डाउनलोड कर शेयर करें। ज़्यादा रियल दिखने के लिए प्रॉम्प्ट में लाइटिंग, बैकग्राउंड और छोटे-छोटे डिटेल ज़रूर लिखें।
ये भी पढ़ें: 3D AI फिगर के बाद इंटरनेट पर आया Gemini का AI Saree Look का नया ट्रेंड, ये हैं Viral Prompts
इन 5 प्रॉम्प्ट्स की मदद से बनाओं प्री-वेडिंग फोटो
प्रॉम्प्ट 1: 4K HD रियलिस्टिक प्री-वेडिंग फोटोशूट, इंडियन कपल ताजमहल के सामने सनसेट में, दुल्हन लाल लहंगे और दूल्हा शेरवानी में। सनसेट लाइटिंग और फूलों की पंखुड़ियाँ हवा में। ऐसी पिक्चर्स बनानी है तो प्रॉम्प्ट लिखें (Create a 4K HD realistic pre-wedding photoshoot for an Indian couple, posing in front of the Taj Mahal at sunset, dreamy cinematic style. Both in traditional attire. Bride in red lehenga with gold embroidery and the groom in a sherwani. Warm sunset lighting highlights the monument’s grandeur, while flower petals scatter across the courtyard.)
प्रॉम्प्ट 2: बीच साइड रोमांटिक प्री-वेडिंग फोटोशूट। कपल पेस्टल आउटफिट्स में, गोल्डन-आवर लाइटिंग, हँसते हुए हाथ पकड़े हुए। ऐसी पिक्चर्स बनानी है तो प्रॉम्प्ट लिखें (Create a realistic pre-wedding photoshoot for an Indian couple. Romantic beachside, pastel outfits, golden hour lighting, candid laughter. They are walking along the beach, holding hands.)
ये भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर छाया Nano Banana ट्रेंड, ऐसे बनाएं अपना 3D मिनी फिगर मुफ्त में
प्रॉम्प्ट 3: 1960s बॉलीवुड स्टाइल, विंटेज साड़ी और टक्सीडो, मज़ेदार और रेट्रो मूड, हल्का फिल्म-ग्रेन और स्लाइट ब्लर। ऐसी पिक्चर्स बनानी है तो प्रॉम्प्ट लिखें। (Create a realistic pre-wedding concept. Vintage 1960s Bollywood look, retro saree and tuxedo, grainy film texture. The mood is fun and energetic. Add a slight blur and consistent lighting.)
प्रॉम्प्ट 4: फेस्टिवल लुक प्री-वेडिंग। कपल ट्रेडिशनल कपड़ों में, रंग-बिरंगे गुलाल खेलते हुए, ओपन आँगन में। फोटो में एनर्जी और खुशी झलके। ऐसी पिक्चर्स बनानी है तो प्रॉम्प्ट लिखें (Design a vibrant pre-wedding photoshoot during a colorful Indian festival. The couple, in traditional attire, play with colored powders in an open courtyard. Laughter, movement, and bright festival colors convey joy, energy, and cultural richness.)

प्रॉम्प्ट 5: उदयपुर की झील पर रोमांटिक शूट। लकड़ी की नाव में बैठे कपल, पानी में महल का रिफ्लेक्शन, गोल्डन-आवर लाइटिंग। ऐसी पिक्चर्स बनानी है तो प्रॉम्प्ट लिखें (Create a 4K HD romantic pre-wedding scene on the serene lakes of Udaipur. The couple sits in a traditional wooden boat, surrounded by calm water and palace reflections. Golden hour light adds warmth, emphasizing intimacy and elegance.)




































