Atal Pension Yojana में 210 में हर महीने पाएंगे 5000, जानिए इस स्कीम के बारें सबकुछ

485

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 17 सितंबर को 75 साल के हो गए हैं। वे 2014 से देश के प्रधानमंत्री है। उनके कार्यकाल में आम लोगों के लिए कई योजनाएं शुरू की गईं। इन्हीं योजनाओं में से एक है अटल पेंशन योजना (Atal pension yojana )। अटल पेंशन योजना के तहत 60 साल का होने पर हर महीने 1,000 से लेकर 5,000 रुपए की पेंशन मिलती है।

अगर आप रिटायरमेंट के बाद अपने लिए पेंशन इंतजाम करना चाहते हैं तो अटल पेंशन योजना (APY) आपके लिए सही ऑप्शन साबित हो सकता है। इस योजना के जरिए आप अपने बुढ़ापे को आर्थिक सुरक्षा दे सकते हैं। हम आपको इस योजना के बारे में बता रहे हैं।

इस योजना में 18 से 40 साल की उम्र वाले लोग हिस्सा ले सकते हैं। इसमें आप अपने बैंक खाते से ऑटो-डेबिट के जरिए हर महीने निश्चित राशि जमा करते हैं। 60 साल की उम्र पूरी होने पर आपको ₹1,000, ₹2,000, ₹3,000, ₹4,000 या ₹5,000 महीने की पेंशन मिलती है। कोई शख्स इस स्कीम को लेता है तो उसे कम से कम 20 साल निवेश करना होगा।

कैसे देनी होगी किस्त?
इस योजना के तहत इन्वेस्टर्स मंथली, क्वाटरली या सेमी-एनुअल यानी 6 माह की अवधि में निवेश कर सकते हैं। कॉन्ट्रीब्यूशन ऑटो-डेबिट हो जाएगा, यानी आपके अकाउंट से तय राशि अपने आप कट जाएगी और आपके पेंशन खाते में जमा हो जाएगी।

हां देखें अटल पेंशन योजना में कितने पैसे जमा करने पर कितनी पेंशन मिलेगी

अगर 18 साल का कोई व्यक्ति हर महीने…

  • 42 रुपए जमा करें, तो उसे 60 साल के बाद हर महीने 1000 रुपए पेंशन मिलेगी।
  • 84 रुपए जमा करें, तो 2000 रुपए पेंशन मिलेगी।
  • 126 रुपए जमा करें, तो 3000 रुपए पेंशन मिलेगी।
  • 168 रुपए जमा करें, तो 4000 रुपए पेंशन मिलेगी।
  • 210 रुपए जमा करें, तो 5000 रुपए पेंशन मिलेगी।

अगर 40 साल का कोई व्यक्ति हर महीने…

  • 291 रुपए जमा करे, तो उसे 60 साल के बाद हर महीने 1000 रुपए पेंशन मिलेगी।
  • 582 रुपए जमा करे, तो 2000 रुपए पेंशन मिलेगी।
  • 873 रुपए जमा करे, तो 3000 रुपए पेंशन मिलेगी।
  • 1164 रुपए जमा करे, तो 4000 रुपए पेंशन मिलेगी।
  • 1454 रुपए जमा करे, तो 5000 रुपए पेंशन मिलेगी।

अधिक जानकारी के लिए आप बैंक में जाकर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

स्कीम का लाभ लेने वाले सब्सक्राइबर की मृत्यु होने पर
सब्सक्राइबर की मृत्यु के बाद उसके जीवनसाथी को समान पेंशन का भुगतान किया जाएगा और सबस्क्राइबर और स्पाउस दोनों के निधन पर 60 साल की आयु तक जमा की गई पेंशन राशि नॉमिनी को वापस कर दी जाएगी।

वहीं अगर 60 साल से पहले ग्राहक की मृत्यु के मामले में उसका जीवनसाथी APY खाते में योगदान जारी रख सकता है। ग्राहक का पति या पत्नी वही पेंशन राशि प्राप्त करने का हकदार होगा जो ग्राहक को मिलनी थी। वहीं अगर वो चाहे तो ऐसा न करके APY खाते में जमा पूरा पैसा निकाल सकता है।

खाता कैसे खोला जाए?
अटल पेंशन योजना का खाता बैंक या पोस्ट ऑफिस में खुलवाया जा सकता है। इसके लिए आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और बैंक पासबुक की जरूरत होती है। एक बार ऑटो-डेबिट सेट कर लेने के बाद आपको हर महीने राशि जमा करने की चिंता नहीं होती।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

क्यों है यह योजना खास?

  • बुढ़ापे में नियमित आय की गारंटी।
  • असंगठित क्षेत्र के लोगों के लिए सुरक्षा।
  • कम निवेश में सुनिश्चित लाभ।
  • पति/पत्नी और वारिसों के लिए भी सुविधा।

सरल शब्दों में कहें तो, अगर आप 18–40 साल के बीच हैं, तो थोड़े-थोड़े पैसे हर महीने जमा करके 60 साल की उम्र के बाद ₹1,000 से ₹5,000 तक की पेंशन पाई जा सकती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।