नगर परिषद रंगमंच पर हुआ भव्य उद्घाटन, विधायक गणेशराज बंसल रहे मुख्य अतिथि
हनुमानगढ़। टाऊन के नगर परिषद रंगमंच पर शुक्रवार रात श्रीरामलीला समिति द्वारा आयोजित श्रीरामलीला का शुभारम्भ धूमधाम से हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक गणेशराज बंसल रहे, जबकि नगर परिषद के पूर्व सभापति सुमित रिणवा, रामलीला समिति अध्यक्ष अर्चित अग्रवाल, फूडग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष नरोतम सिंगला, सचिव सन्नी जुनेजा, पार्षद तरुण विजय, पूर्व अधिशाषी अभियंता सुभाष बंसल, पार्षद भूपेंद्र नेहरा, मुकेश भार्गव, पार्षद सुनील ढाका, फूडग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष संताराम जिंदल और अमित महेश्वरी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। श्रीरामलीला का उद्घाटन अतिथियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर किया। पूजा पंडित श्रीराम नारायण शास्त्री द्वारा करवाई गई। इसके बाद फीता काटकर और मां सरस्वती की आरती कर मंचन की शुरुआत की गई। विधायक गणेशराज बंसल ने कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने समिति को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।
कार्यक्रम के पश्चात समिति अध्यक्ष अर्चित अग्रवाल, सचिव दिनेश तलवाड़िया, डायरेक्टर प्रेमरत्न पारीक, उप-डायरेक्टर अशोक मिड्ढा, स्टेज प्रभारी सुन्दर बंसल व हेमंत शर्मा, सुरेंद्र तलवाड़िया, सज्जन बंसल डीगवाला, सतीश गर्ग, पवन खदरीया, चांदरतन खदरीया और बालकिशन खदरीया ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।समिति सचिव दिनेश तलवाड़िया ने बताया कि बीकानेर संभाग की सबसे बड़ी और विख्यात रामलीलाओं में हनुमानगढ़ की रामलीला प्रथम स्थान पर मानी जाती है। यह परंपरा पिछले 65 वर्षों से निरंतर जारी है। इसकी स्थापना स्व. श्री लिच्छी राम तलवाड़िया ने की थी, जो आज विशाल वटवृक्ष का रूप ले चुकी है। उन्होंने कहा कि यहां पात्रों द्वारा मर्यादानुसार श्रद्धा और विश्वास के साथ मंचन किया जाता है। शुभारम्भ अवसर पर मां सरस्वती की झांकी सजाई गई और आरती की गई। इसके पश्चात ‘नारद मोह’ प्रसंग का मंचन हुआ, जिसे उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा। समिति के अनुसार प्रतिदिन रात्रि 8रू15 बजे से श्रीरामलीला मंचन किया जाएगा। मंच संचालन की जिम्मेदारी मंच सचिव प्रहलाद गुप्ता निभा रहे हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































