धर्म ध्वजा शोभा यात्रा का भव्य आयोजन

159

हनुमानगढ़ टाउन के फाटक गौशाला परिसर में शुक्रवार को श्री गौ सेवा संस्थान की ओर से धर्म ध्वजा शोभा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर फाटक गौशाला के अध्यक्ष मुरलीधर अग्रवाल ने बताया कि नवरात्र महोत्सव के तहत शत चंडी यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है । इसी कड़ी में आज धर्म ध्वजा शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें शहरवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर आस्था का अद्भुत प्रदर्शन किया। शोभा यात्रा पुरानी नगर पालिका परिसर से शुरू हुई यह शोभा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई बरकत कॉलोनी स्थित फाटक गौशाला तक पहुँची। यात्रा के दौरान रास्ते भर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जगह-जगह  सजावट, ढोल-नगाड़ों और शंखनाद से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। सैकड़ों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, नाचते-गाते पहुंचे । धर्म ध्वजा शोभायात्रा में सैकड़ों महिलाएं और पुरुष हाथों में ध्वजा लेकर शामिल हुए। गगनभेदी जयकारों, भक्ति गीतों और नृत्य के साथ यात्रा आगे बढ़ती रही। महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सजीं और पुरुषों ने भी उत्साह से भाग लिया। बच्चे, बुजुर्ग सभी ने इस अद्भुत धार्मिक वातावरण का आनंद लिया। फाटक गौशाला पहुंचने पर विशेष पूजा-अर्चना की गई। गौ सेवा संस्थान के अध्यक्ष ने बताया कि नवरात्र के पावन अवसर पर शत चंडी यज्ञ के साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान निरंतर जारी रहेंगे। श्रद्धालुओं ने इस आयोजन को शहर में धार्मिक चेतना का प्रतीक बताया और कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में एकता और आस्था को मजबूत करते हैं।
शोभा यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के लिए स्थानीय प्रशासन और स्वयंसेवकों ने विशेष प्रबंध किए। पूरे आयोजन में धार्मिक उत्साह और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला, जिसने नवरात्र महोत्सव की गरिमा को और बढ़ा दिया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।