रामलीला का भव्य आयोजन जारी

100

हनुमानगढ़ टाउन के नगर परिषद रंगमंच पर श्री रामलीला समिति द्वारा आयोजित 14 दिवसीय रामलीला महोत्सव का तीसरा दिन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। मंच पर श्री हरिहर विष्णु की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। आज की आरती का शुभ कार्य लायन्स क्लब हनुमानगढ़ सिटी के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। तीसरे दिन की रामलीला में श्री रामजन्म, राक्षस उत्पात और चारों भाइयों का गुरुकुल में शिक्षा-दीक्षा ग्रहण करने का शानदार मंचन हुआ। राम जन्म के अवसर पर किन्नरों द्वारा बधाई मांगने का मनमोहक दृश्य दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण रहा।
रामलीला डारेक्टर प्रेमरतन पारीक ने बताया कि कार्यक्रम में एक विशेष प्रस्तुति सूरतगढ़ की प्रसिद्ध किन्नर रजनी महंत द्वारा दी गई। रजनी महंत जो पहले रामलीला में कलाकार और डांसर रह चुके राजू हैं, ने मंच पर आकर अपनी श्रद्धा व्यक्त की और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर रामलीला समिति के सचिव दिनेश तलवाड़िया ने जानकारी दी कि दक्षिण मुखी बालाजी मंदिर ट्रस्ट द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतिदिन मंचन पर महिलाओं और पुरुषों से दो प्रश्न पूछे जाते हैं और सही उत्तर देने वालों को ट्रस्ट की ओर से आकर्षक पुरस्कार दिए जाते हैं।
चांदी का सिक्का बना विशेष आकर्षण
समिति अध्यक्ष अर्चित अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष का मुख्य आकर्षण चांदी का पवित्र सिक्का है। प्रतिदिन देवी-देवताओं की झांकियों का तिलक इसी चांदी के सिक्के से किया जा रहा है। यह अनुष्ठान लगातार 14 दिनों तक चलेगा और 3 अक्टूबर 2025 की मध्यरात्रि 12 बजे विशेष लॉटरी के माध्यम से यह पवित्र सिक्का उस भाग्यशाली भक्त को प्रदान किया जाएगा, जिसे स्वयं भगवान श्रीराम अपने हाथों से प्रतीकात्मक रूप से यह सम्मान देंगे।कार्यक्रम में समिति के संरक्षक बाल किशन गोल्याण, सज्जन बंसल डिगवाला, पूर्व सचिव राजेन्द्र तलवाड़िया बैंगलोर, पवन खदरिया, उपडायरेक्टर अशोक मिड्ढा, बहादुर सिंह चौहान, स्टेज प्रभारी सुन्दर बंसल, चांदरत्न खदरिया, मनोज खदरिया, बाल किशन खदरिया, प्रह्लाद गुप्ता, सतीश गर्ग, हेमंत शर्मा, सीनरी डारेक्टर गोपाल शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं की भीड़ और भव्य सजावट ने पूरे आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।