फाटक गौशाला में शतचंडी पाठ और एक कुण्डीय यज्ञ जारी

135

हनुमानगढ़ टाउन की बरकत कॉलोनी स्थित फाटक गौशाला में नवरात्र के पावन अवसर पर शतचंडी पाठ एवं एक कुण्डीय यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। गौ सेवा संस्थान के अध्यक्ष मुरलीधर अग्रवाल ने बताया कि फाटक गौशाला में बीमार, असहारा एवं एक्सीडेंटल गोवंश का इलाज जन सहयोग से किया जाता है। यहां गौवंश की सेवा के लिए हर संभव सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है। इसी सेवा धारा को आगे बढ़ाते हुए सेठ सांवलिया का भव्य मंदिर भी गौशाला परिसर में बनाया गया है। नवरात्र स्थापना के उपलक्ष्य में यहीं पर शतचंडी पाठ और एक कुण्डीय यज्ञ का शुभारंभ किया गया, जिसमें प्रतिदिन यजमानों द्वारा हवन व मंत्रोच्चारण के साथ आहुति दी जा रही है।
धार्मिक उत्साह के साथ जारी रहेगा आयोजन दशमी  तक
आयोजन के तीसरे दिन श्री श्री अरोड़वंश सभा के अध्यक्ष रामलुभाया तिन्ना, सचिव सतीश छाबड़ा तथा फूडग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष नरोतम सिंगला, शीतल,अल्का,सोम प्रकाश,सतीष गोयल,मनोज,सुशील कुमार,नवीन,नेहा, सन्तोष सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। पंडित रामनारायण शास्त्री के सान्निध्य में वेद मंत्रों के उच्चारण के बीच हवन यज्ञ संपन्न हुआ। धार्मिक वातावरण में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और गौ सेवा के महत्व को समझा। मुरलीधर अग्रवाल ने बताया कि यह धार्मिक अनुष्ठान लगातार  दशमी  तक चलेगा। प्रतिदिन सुबह यजमानों द्वारा हवन, यज्ञ एवं संध्याकालीन महाआरती का आयोजन किया जाएगा। गौशाला परिसर में हो रहे इस आयोजन से धार्मिक आस्था के साथ-साथ गौ सेवा के प्रति जनजागरण का संदेश भी प्रसारित हो रहा है। श्रद्धालु नवरात्र के इस पावन पर्व में भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं और गौ सेवा के कार्यों में अपना योगदान दे सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।