Asia Cup Final: भारत का ताज बरकरार, पाकिस्तान को मिली करारी हार

247

भारत ने एशिया कप जीत लिया है। टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया। टीम इंडिया ने 9वीं बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीता है। 20वें ओवर की चौथी बॉल पर रिंकू सिंह ने चौका लगाकर भारत को जीत दिला दी। भारत ने इस मुकाबले को 5 विकेट से जीत लिया है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत ने टॉस (Asia Cup Final) जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।

पाकिस्तान की टीम 19.1 ओवर में 146 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए। पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए।

ये भी पढ़ें: Cricket का सबसे बड़ा क्लैश: India vs Pakistan फाइनल 2025, कौन मारेगा बाज़ी? देखिए रिकॉर्ड्स

पाकिस्तान का स्कोर एक समय 1 विकेट पर 113 रन था। यहां से अगले 43 रन बनाने में उसने 9 विकेट गंवा दिए।जसप्रीत बुमराह ने हारिस रऊफ को बोल्ड किया। इसके बाद उन्होंने प्लेन क्रैश का इशारा भी किया।

देखिए वीडियो और चैनल को Subscribe करें

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।