हार से बौखलाया पाकिस्तान, ट्रॉफी लेकर भागा, टीम इंडिया ने बिना कप ऐसे मनाया जश्न, देखें VIDEO

टीम इंडिया का यह अनोखा जश्न सोशल मीडिया पर छा गया। फैंस कह रहे हैं कि भारतीय प्लेयर्स ने ट्रॉफी की कमी को भी सेलिब्रेशन में यादगार बना दिया।

505

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025 trophy)  फाइनल के बाद एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया, लेकिन टीम इंडिया का जश्न बिना ट्रॉफी के हुआ। यही कारण सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बन गया है।

सूर्या ने ट्रॉफी लेने से किया इंकार
पोस्ट-मैच सेरेमनी में एसीसी अध्यक्ष और पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ट्रॉफी लेकर खड़े थे। लेकिन भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उनके हाथों से ट्रॉफी लेने से साफ मना कर दिया। नकवी नाराज होकर ट्रॉफी अपने साथ ले गए और टीम इंडिया को बिना कप के ही सेलिब्रेट करना पड़ा।

इमैजिनरी ट्रॉफी के साथ जश्न
भारतीय खिलाड़ियों ने इसका भी तोड़ निकाल लिया। हार्दिक पांड्या, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह ने ट्रॉफी पकड़ने की एक्टिंग करते हुए फोटो खिंचवाई। हार्दिक ने अपना आइकोनिक पोज भी दोहराया, लेकिन इस बार पिच पर असली ट्रॉफी मौजूद नहीं थी। वहीं सूर्या ने भी रोहित शर्मा वाले अंदाज में जश्न मनाया, बस हाथ खाली थे।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
टीम इंडिया का यह अनोखा जश्न सोशल मीडिया पर छा गया। फैंस कह रहे हैं कि भारतीय प्लेयर्स ने ट्रॉफी की कमी को भी सेलिब्रेशन में यादगार बना दिया।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

भारत-पाक खिलाड़ियों का न मिलना भी चर्चा में
फाइनल के बाद आमतौर पर दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिलाते हैं, लेकिन इस बार भारत-पाक के बीच ऐसा कुछ नहीं हुआ। पूरे टूर्नामेंट में ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने दूरी बनाए रखी। सिर्फ मैच खेला गया, बाकी किसी तरह की बातचीत या बधाई नहीं दी गई।

एशिया कप 2025 के इतिहास में शायद पहली बार ऐसा हुआ जब विजेता टीम के पास ट्रॉफी नहीं थी। लेकिन टीम इंडिया ने यह साफ कर दिया कि असली जश्न जीत का होता है, ट्रॉफी का नहीं।

देखिए वीडियो और चैनल को Subscribe करें

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।