अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ कांग्रेस की बैठक में संगठन सुदृढ़ करने पर मंथन

104
हनुमानगढ़। टाउन स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में रविवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सृजन संगठन अभियान के तहत अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रभारी अल्पसंख्यक कांग्रेस गुरविंदर सिंह चहल ने की, जबकि सह प्रभारी आशिक हुसैन सुलेमानी ने विशेष रूप से शिरकत की। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कार्यकारिणी के विस्तार पर गहन चर्चा की गई। साथ ही जिले में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति के लिए कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया गया। गुरविंदर सिंह चहल ने कहा कि सृजन संगठन अभियान का उद्देश्य बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना और संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करना है।
कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मनीष मक्कासर, जिला प्रमुख कविता मेघवाल, पीसीसी सदस्य भूपेंद्र चौधरी, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष करनी सिंह राठौड़, जगदीश राठौड़, जयदेव भीडासरा, महासचिव मनोज बड़सीवाल, ईशाक खान, यशवंत कड़वा, सोशल मीडिया प्रभारी जयराम ढुकिया, सचिव सुखपाल सिंह, नरेंद्र गोदारा, लोकेश भाटी, हरिराम सैनी, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुलोचना बावरी, पूर्व प्रधान दयाराम जाखड़, अल्पसंख्यक प्रभारी श्रीगंगानगर आरिफ अली टाक, चेतराम खीचड़ सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
युवा वर्ग से भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। शाहरुख खान रोडावाली, जावेद अली टाक, आमिर खान सेवादल, बंसीलाल, खुशी अमलानी, इशाक चायनाण, अयूब अली पवार, अमृतपाल सिंह, चानन राम, शाहरुख खान कुरेशी, सावित्री देवी, गुरजीत, अरुण कंबोज, बृजलाल, विकास सैनी, विनोद गुरुसर, मजिद नागर, अमजद खान प्रधान समेत कई कार्यकर्ता इस बैठक में शामिल हुए। बैठक के दौरान सभी नेताओं ने एकजुटता के साथ आगामी रणनीति पर विचार-विमर्श किया और यह संकल्प लिया कि जिले में कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।