फाटक गौशाला में नवरात्रि पर शतचंडी पाठ और यज्ञ का आयोजन

127
हनुमानगढ़। टाउन स्थित फाटक गौशाला, बरकत कॉलोनी में नवरात्रों के पावन अवसर पर  फाटक गौशाला में बीमार,असहाय और दुर्घटनाग्रस्त गोवंश के स्वास्थ्य लाभ और कल्याण की कामना को लेकर गौशाला प्रांगण में सेठ सावलिया मन्दिर में शतचंडी पाठ और एक कुंडई यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। शनिवार रात्रि को आयोजित इस अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। शतचंडी पाठ और हवन यज्ञ में श्री नन्दी गौ सेवा समिति कोहला से श्याम लाल शर्मा,दीपक जोईया,रितिक सोनी व श्री सुंदरकांड मित्र मण्डल प्राचीन हनुमानगढ़ के सदस्य रवि लखोटिया,विनोद लुहारीवाला, धीरज पेडीवाल,सुशील करनाणी,लकी शर्मा,दीनदयाल मीमाणी,प्रवीण मोदी,मूलशंकर पारीक ने भाग लेकर आहुति अर्पित की और महाआरती में शामिल हुए।फाटक गौशाला के अध्यक्ष मुरलीधर अग्रवाल ने बताया कि दस दिवसीय नवरात्र महोत्सव के दौरान प्रतिदिन प्रातः और सायंकालीन पूजा-अर्चना तथा आरती का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष आयोजन का उद्देश्य गोवंश के स्वास्थ्य लाभ और कल्याण की कामना करना है। उन्होंने बताया कि फाटक गौशाला का संचालन पूरी तरह जन सहयोग से किया जाता है। श्रद्धालुओं और गौभक्तों की सहभागिता से यह अनुष्ठान गौसेवा और धार्मिक आस्था का अद्भुत संगम प्रस्तुत कर रहा है

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।