– भजनों और झांकियों से गूंजा वातावरण, श्रद्धालुओं ने पाया प्रसाद का आशीर्वाद
हनुमानगढ़। युवा सेवा समिति सुरेशिया द्वारा वार्डवासियों के सहयोग से सुरेशिया स्थित पंचमुखी बालाजी मंदिर में विशाल जागरण का आयोजन किया गया। यह जागरण क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना को लेकर आयोजित किया गया था, जिसमें श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत वार्ड के वरिष्ठजनों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए बालाजी महाराज के चरणों में दीप प्रज्वलन और विशेष मंत्रोच्चारण किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और भक्ति रस में सराबोर होकर कार्यक्रम का आनंद उठाया।
रात्रि में भजन गायकार शालू वर्मा और भूपेंद्र एंड पार्टी ने भक्तिमय माहौल बना दिया। उन्होंने “राम ने चले ना हनुमान के बिना”, “लाल लगोटा हाथ में घोटा” सहित कई सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। इन भजनों को सुनकर श्रद्धालु झूम उठे और देर रात तक भक्ति रस में डूबे रहे। कलाकारों की स्वर लहरियों ने वातावरण को पूर्ण रूप से आध्यात्मिक बना दिया।
विशेष रूप से बठिंडा से आए कलाकारों ने अद्भुत झांकियों की प्रस्तुति दी, जिनमें भगवान श्रीराम, हनुमानजी और अन्य धार्मिक प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रदर्शित किया गया। झांकियों ने न केवल बच्चों बल्कि बड़ों को भी मंत्रमुग्ध कर दिया। धार्मिक भावनाओं से ओतप्रोत इन प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































