RPSC ने एग्रीकल्चर स्कूल लेक्चरर भर्ती के आवेदन की अंतिम तारीख आज, ऐसे करें आवेदन

801

राजस्थान लोक सेवा आयोग (Rajasthan Public Service Commission) ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए कृषि व्याख्याता (School Lecturer, Agriculture) के 500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि इस सप्ताह है। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किए जा सकते हैं, ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। परीक्षा की तिथि और स्थान आयोग बाद में जारी करेगा।

पदों का विवरण
कुल पद – 500
विभाग – माध्यमिक शिक्षा विभाग, राजस्थान
पद – कृषि व्याख्याता (Agriculture Lecturer)

शैक्षणिक योग्यता

  • उम्मीदवार के पास कृषि (Agriculture) या बागवानी (Horticulture) में स्नातक (4 वर्ष) की डिग्री होनी चाहिए।
  • इसके साथ कृषि विषय में स्नातकोत्तर (Post Graduate) डिग्री अनिवार्य है।
  • B.Ed. या शिक्षा से संबंधित डिप्लोमा / डिग्री आवश्यक है।
  • देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति की समझ होना जरूरी है।

ये भी पढ़ें: Kantara Chapter 1: कन्नड़ में हिट, हिंदी में फ्लॉप? कांतारा चैप्टर वन देखें या नहीं, पढ़ें पूरा रिव्यू

सैलरी

  • वेतन: पे मैट्रिक्स लेवल L-12
  • ग्रेड पे: ₹4800
  • साथ ही डीए (DA), एचआरए (HRA), यात्रा भत्ता और अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।

चयन प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा
  • दस्तावेज़ सत्यापन
  • चिकित्सा परीक्षण

आवेदन प्रक्रिया

  • उम्मीदवार RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • आवेदन फॉर्म में आवश्यक जानकारी भरें।
  • शैक्षणिक प्रमाणपत्र, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंट-आउट सुरक्षित रखें।

देखिए वीडियो और चैनल को Subscribe करें

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।