सालों से भारत में मैसेजिंग ऐप की दुनिया पर WhatsApp का दबदबा बना हुआ है। आधे अरब से ज्यादा एक्टिव यूज़र्स के साथ यह अब तक सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला ऐप रहा है। लेकिन अब भारत में बना ऐप Arattai, जिसे Zoho Corp ने डेवलप किया है, एक बड़े चैलेंजर के रूप में सामने आ रहा है। व्हाट्सएप जैसे ग्लोबल प्लेटफॉर्म्स को चुनौती देने वाला यह ऐप यूजर्स को कुछ ऐसे फीचर्स देता है, जो व्हाट्सएप में फिलहाल मौजूद नहीं हैं। आइए जानते हैं, अरट्टई किन मामलों में व्हाट्सएप से आगे है।
Arattai का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट है कि इसमें कोई विज्ञापन नहीं आता। कंपनी का दावा है कि यूज़र्स का डेटा कभी भी कमर्शियल पर्पस के लिए इस्तेमाल नहीं होगा। WhatsApp की तरह डेटा शेयरिंग यहां नहीं होती। Arattai अपने सारे यूज़र डेटा को भारत के ही डेटा सेंटर में स्टोर करता है।
हालांकि एक कमी यह है कि Arattai पर वॉइस और वीडियो कॉल्स तो एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं, लेकिन टेक्स्ट मैसेज अभी पूरी तरह एन्क्रिप्टेड नहीं हैं। इस मामले में WhatsApp आगे है।
Arattai को खास बनाने वाले 5 फीचर्स जानिए इनके बारें सबकुछ
1. बिना मोबाइल नंबर के चैटिंग व्हाट्सएप की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें आप अपने मोबाइल नंबर को शेयर किए बिना भी किसी से चैट कर सकते हैं। यूजर्स बस अपना यूनिक यूजरनेम बनाकर किसी अंजान व्यक्ति से बातचीत शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा फोटो, वीडियो, डॉक्युमेंट्स और लोकेशन शेयर करना भी आसान है। व्हाट्सएप में इस सुविधा का ऑप्शन फिलहाल नहीं है।
2. मीटिंग फीचर WhatsApp को अक्सर लोग काम से जुड़े चैट्स के लिए इस्तेमाल तो करते हैं, लेकिन मीटिंग्स के लिए Google Meet या Zoom पर जाना पड़ता है। Arattai ने इसे आसान बना दिया है। इसमें Meetings फीचर दिया गया है, जिससे आप डायरेक्ट ऐप से ही इंस्टेंट मीटिंग बना सकते हैं, शेड्यूल कर सकते हैं या किसी मीटिंग में जुड़ सकते हैं।
3. Mentions और Notifications अरट्टई का Mentions फीचर यूजर्स को यह दिखाता है कि उन्हें किन-किन चैट्स में मेंशन किया गया है। यह फीचर खासकर व्यस्त चैट ग्रुप्स के लिए बेहद उपयोगी है। व्हाट्सएप में मेंशन को देखने का कोई एकत्रित ऑप्शन नहीं है।
4. पॉकेट अरट्टई का पॉकेट फीचर महत्वपूर्ण मैसेज, मीडिया और नोट्स को सुरक्षित रूप से क्लाउड में स्टोर करता है। यूजर इन्हें बाद में किसी भी डिवाइस से आसानी से एक्सेस कर सकता है। व्हाट्सएप में मैसेज या मीडिया का प्रोटेक्टेड स्टोरेज उपलब्ध नहीं है।
5. बेहतर प्राइवेसी कंट्रोल अरट्टई में प्राइवेसी के कई ऑप्शन हैं- जैसे लास्ट सीन और ऑनलाइन स्टेटस छिपाना, ग्रुप में ऐड करने या कॉल करने की अनुमति तय करना। सबसे खास है Username फीचर, जिससे यूजर अपने कॉन्टैक्ट डिटेल्स बिना नंबर बताए शेयर कर सकता है। व्हाट्सएप में यह ऑप्शन मौजूद नहीं है।
देखिए वीडियो और चैनल को Subscribe करें
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































