कथावाचक आए दिन अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं अब इस लिस्ट में नया नाम कथावाचिका लक्ष्मी (kathavachak Laxmi) का जुड़ गया है। इनकी सोशल मीडिया पर जमकर वीडियो वायरल है। कथावाचिका लक्ष्मी ने मुसलमानों पर विवादित बयान दिया जिसके बाद हंगामा मच गया।
कथावाचिका बाल विदुषी लक्ष्मी ने कहा कि मुसलमान खाने-पीने की वस्तुओं में थूक और मूत्र मिलाकर हिंदुओं का धर्म भ्रष्ट करते हैं। इसलिए इनसे कुछ भी खरीदना नहीं चाहिए। कथावाचिका यहीं नहीं रूकीं उन्होंने कहा कि हर गांव के बाहर पोस्टर लगाया जाना चाहिए की मुसलमानों का प्रवेश वर्जित है।
दरअसल, शमशाबाद ब्लाक के खेड़ा गांव में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कार्यक्रम में कथावाचिका बाल विदुषी लक्ष्मी ने मुस्लिमों का विरोध करने की अपील की। वहीं 5 अक्टूर को यहां विशाल संत सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

कथावाचक यहीं नहीं रुकी, व्यास पीठ से बाल विदुषी लक्ष्मी ने कहा कि मुसलमान आतंकवादी गतिविधियों में पाए जाते हैं। इसलिए इनसे सावधान रहना जरूरी है। बताया जा रहा है कि इस कथा में देश भर के संत महामंडलेश्वर सम्मिलित होंगे।
वायरल वीडियो में एक बात गौर करने वाली है। लक्ष्मी जब मुस्लिमों पर यह बयान दे रहीं थीं, तो वह दो-तीन बार नीचे देखती नज़र आती हैं, मानो वह कुछ लिखा हुआ देखकर पढ़ रही हों। सवाल उठता है कि ये बातें उन्होंने खुद लिखकर रखी थीं? या किसी ने उन्हें लिखकर दी थीं? इस कथा का आयोजन कराया है योगी यूथ ब्रिगेड धर्म रक्षा ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर ने। अजय ने 2 अक्तूबर की दोपहर को लक्ष्मी के इस पूरे बयान की क्लिप शेयर की थी। देखिए पूरी वीडियो
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































