हरियाणा के IPS पूरन कुमार की जेब से 9 पेज का सुसाइड नोट मिला, जानें आखिर कौन फंसा रहा था?

531

हरियाणा के सीनियर IPS पूरन कुमार (puran singh ips haryana) के सुसाइड मामले में सनसनीखेज कई खुलासे हुए हैं। हालांकि इनकी पूरी तरह से पुष्ठि नहीं हुई है लेकिन दावा किया जा रहा है कि पूरन कुमार की सुसाइड के पीछे की वजह रोहतक में उनके गनमैन सुशील पर दर्ज रिश्वत केस को माना जा रहा है। गनमैन को शराब ठेकेदार से ढाई लाख रुपए मंथली रिश्वत मांगने पर केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था। रोहतक के SP नरेंद्र बिजारणिया ने पुष्टि की कि सुशील ने पूछताछ में IG पूरन कुमार का नाम लिया था।

वहीं पूरन को कुछ दिन पहले रोहतक रेंज IG की फील्ड ड्यूटी से हटाकर पुलिस ट्रेनिंग सेंटर भेजा गया था, जिसे विभाग में पनिशमेंट पोस्ट के तौर पर माना जाता है। चंडीगढ़ पुलिस के मुताबिक अभी सुसाइड की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस प्रवक्ता ने इतना जरूर कहा कि पूरन कुमार के शव के पास से पुलिस को वसीयत और फाइनल नोट (आखिरी लेटर) मिला है। हालांकि सुसाइड से पहले IG ने उसमें क्या लिखा, इसके बारे में पुलिस ने डिटेल्स शेयर नहीं की हैं।

सूत्रों के मुताबिक, 8 पेज के लेटर में पूरन कुमार ने 30 से 35 IPS अफसर और कुछ IAS अफसरों पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। गोली मारने से पहले उन्होंने लेटर अपनी पत्नी और 2 IPS अफसरों को भेजा था।

क्या है पूरा मामला?
रोहतक के सेक्टर 2 के रहने वाले शराब ठेकेदार प्रवीण बंसल ने शिकायत की थी कि IG पूरन कुमार का गनमैन सुशील कुमार ढाई लाख की मंथली रिश्वत मांग रहा है। सबूत के तौर पर उसने सीसीटीवी और कॉल की रिकॉर्डिंग भी सौंपी थी। उसने इस बारे में कई बार शिकायत की। उस वक्त वाई पूरन कुमार रोहतक रेंज के IG थे। लेकिन, कार्रवाई नहीं हुई।

ये भी पढ़ें: Haryana: बॉयफ्रेंड ने किया शादी से इनकार, गर्लफ्रेंड ने तुड़वा डाली 13 जगहों की हड्‌डी, पढ़ें पूरा मामला?

इसी बीच 29 सितंबर को पूरन को रोहतक IG से हटाकर पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज (PTC), सुनारिया में लगा दिया गया। इसके बाद रोहतक के अर्बन एस्टेट थाने में यमुनानगर के रहने वाले गनमैन सुशील कुमार के खिलाफ करप्शन के मामले में FIR नंबर 319 दर्ज कर ली गई। रोहतक SP का दावा है कि सुशील ने पूछताछ में वाई पूरन कुमार का नाम लिया था।

पूरन कुमार के रसोइए ने क्या बताया?
उनके रसोइए प्रेम सिंह ने बताया कि मैं 6 साल से वाई पूरन कुमार के पास कोठी में खाना बनाने का काम करता हूं। मंगलवार को सुबह 10 बजे सर मेरे पास आए और कहा कि वह नीचे बेसमेंट में जा रहे हैं। बेसमेंट में हॉल रूम के साथ 2 रूम बनाए हुए हैं जिनमें से एक में साउंड प्रूफ थिएटर है। प्रेम ने आगे कहा कि साहब ने कहा कि वह जरूरी काम करने के लिए नीचे जा रहे हैं और वह आज अपने डॉग को भी घुमाने नहीं ले जाएंगे। इसलिए मैं किसी को भी नीचे न आने दूं। उनकी बेटी अमूल्या कुछ सामान लेने के लिए बाजार गई थी। 11 बजे सर आए और मुझे कहा कि दोपहर का खाना बना लूं, क्योंकि वह फिर से अभी नीचे ही जा रहे हैं।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

इस दौरान उनकी पत्नी अमनीत पी कुमार ने 12 से 15 फोन किए हुए थे लेकिन वह रिसीव नहीं कर रहे थे। इसी कारण पत्नी ने बेटी को फोन किया। रसोइए ने कहा कि अमूल्या ने तुरंत मुझे फोन करके कहा कि सर को फोन रिसीव करने के लिए कहो। इस पर मैंने बताया कि सर नीचे कमरे में हैं और उन्हें डिस्टर्ब न करने को कहा गया है। पौने 1 बजे अमूल्या बाजार से आईं और बेसमेंट वाले कमरे में गईं तो सोफे पर बैठे साहब की कनपटी से खून बह रहा था। उसने तुरंत अपने मामा अमित रतन को फोन पर सूचना दी।

पूरन कुमार ने संपत्ति पत्नी के नाम की
चंडीगढ़ पुलिस सूत्रों के अनुसार, वाई पूरण कुमार की जेब से 8 पेज का लेटर और एक पेज की वसीयत मिली। उन्होंने सारी संपत्ति अपनी पत्नी के नाम कर दी। लेटर में उन्होंने एक DGP रैंक के अधिकारी पर बेवजह नोटिस भेजकर परेशान करने का आरोप लगाया। उन्होंने 30 से 35 IPS और कुछ IAS अफसरों पर प्रशासनिक दखल और भेदभाव के आरोप भी लगाए।

उन्होंने जातिवाद, पोस्टिंग में भेदभाव, एसीआर में गड़बड़ी, सरकारी आवास न मिलने और प्रशासनिक शिकायतों और मुकदमेबाजी के चलते परेशान होने की बात लिखी है। वसीयत पर 6 अक्टूबर और फाइनल नोट पर 7 अक्टूबर की डेट लिखी हुई है।

देखिए वीडियो और चैनल को Subscribe करें

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।