Karwa Chauth Mehndi Designs 2025: इस करवा चौथ लगाइए ये 7 ट्रेंडिंग मेहंदी डिज़ाइन, चाँद भी देखता रह जाएगा

813

करवा चौथ (Karwa Chauth Mehndi Designs 2025) का त्योहार सिर्फ व्रत और पूजा का नहीं, बल्कि पति-पत्नी के अटूट प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। इस दिन सोलह श्रृंगार का सबसे अहम हिस्सा होती है सुंदर मेहंदी। जहां कुछ महिलाएं अपने हाथों में जटिल और भारी डिज़ाइन बनवाना पसंद करती हैं।

वहीं बहुत-सी महिलाएं सिंपल लेकिन एलीगेंट मेहंदी डिज़ाइन चुनती हैं, जो जल्दी लगती हैं और देखने में उतनी ही खूबसूरत लगती हैं। अगर आप इस बार कुछ नया और स्टाइलिश ट्राय करना चाहती हैं, तो यहां हैं करवा चौथ 2025 के लिए सबसे खूबसूरत 7+ मेहंदी डिज़ाइन, जो आपको भीड़ से अलग बनाएंगे।

1. यूनिक करवा चौथ मेहंदी डिज़ाइन अगर आप चाहती हैं कि आपकी मेहंदी करवा चौथ की भावना को दर्शाए, तो यह डिज़ाइन आपके लिए परफेक्ट है। इसमें सुहागन स्त्री की आकृति और पारंपरिक पैटर्न बने होते हैं जो त्योहार की खूबसूरती और पवित्रता को दर्शाते हैं।

ये भी पढ़ें: Karwa Chauth 2025: ट्राय करें ये 6 ब्लाउज़ डिज़ाइन, चांद से पहले आप पर टिकेंगी सबकी नज़रें

2. सिंपल बेल मेहंदी डिज़ाइन वर्किंग वुमन या कम समय में मेहंदी लगवाने वाली महिलाओं के लिए यह डिज़ाइन एकदम सही है। हल्के बेल पैटर्न और फिंगर डिटेल्स के साथ यह डिज़ाइन सादगी और स्टाइल दोनों को दर्शाता है।

3. फुल हैंड मेहंदी डिज़ाइन अगर यह आपका पहला करवा चौथ है, तो हाथों में फुल कवर मेहंदी लगवाना सबसे अच्छा रहेगा। यह डिज़ाइन आपके हाथों को दुल्हन-सा लुक देगा और जब रंग चढ़ेगा, तो इसकी खूबसूरती दोगुनी हो जाएगी।

4. बैक हैंड मेहंदी डिज़ाइन अगर आप मिनिमल लेकिन स्टाइलिश डिज़ाइन चाहती हैं, तो यह बेस्ट है। हाथों के पीछे की तरफ स्पाइरल और नेचर-इंस्पायर्ड पैटर्न्स इसे खास बनाते हैं। सिंपल होते हुए भी यह काफी आकर्षक दिखता है।

5. फ्लोरल मेहंदी डिज़ाइन इस करवा चौथ अगर आप हल्का लेकिन ट्रेंडी लुक चाहती हैं, तो फूलों वाले बेल पैटर्न वाली मेहंदी लगवाएं। उंगलियों पर छोटा बेल डिजाइन और हथेली के किनारों पर फूलों की डिज़ाइन इसे एलिगेंट और फ्रेश बनाती है।

6. पाकिस्तानी स्टाइल मेहंदी डिज़ाइन इस बार कुछ अलग ट्राय करना चाहती हैं? तो अपनाएं पाकिस्तानी स्टाइल मेहंदी। इसमें बारीक फूलों के डिज़ाइन और फिंगर्स पर डिटेल पैटर्न होते हैं। यह डिज़ाइन क्लासी और ग्रेसफुल लुक देता है, खासकर मॉडर्न ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ।

 7. मांडला मेहंदी डिज़ाइन अगर आप सादगी और संतुलन पसंद करती हैं, तो मांडला डिज़ाइन परफेक्ट है। हथेली के बीचोंबीच बना गोल मांडला और उसके चारों ओर बने छोटे पैटर्न इसे टाइमलेस और एलीगेंट बनाते हैं।

8. चाँद मेहंदी डिज़ाइन करवा चौथ की रात का सबसे खूबसूरत प्रतीक है चाँद, और यही इस डिज़ाइन की प्रेरणा है। इसमें चाँद और फूलों के पैटर्न का फ्यूज़न है, जो हाथों के फ्रंट पर एक दिव्य और फेस्टिव लुक देता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।