त्योहारी सीजन में अगर आप अपने घर के लिए नई स्मार्ट टीवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह मौका हाथ से जाने लायक नहीं है। फ्लिपकार्ट की (Flipkart Big Bang Diwali Sale) में इस बार टीवी लवर्स के लिए भारी डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज और बैंक ऑफर का डबल फायदा मिल रहा है।
Samsung, Sony, LG, Realme, TCL, Motorola और Acer जैसे टॉप ब्रैंड्स के 4K और Ultra HD Smart TV पर 70% तक की छूट दी जा रही है। यानी अब आप बड़ी डिस्प्ले और हाई-टेक फीचर्स वाली टीवी बेहद कम कीमत पर घर ला सकते हैं। SBI और Axis Bank के कार्ड से पेमेंट करने पर ग्राहकों को अतिरिक्त बचत का भी मौका मिल रहा है।
Acer 50 Inch Ultra HD Smart TV
एसर का 50 इंच वाला Ultra HD Smart TV भी इस सेल में आकर्षक डील पर उपलब्ध है। इसकी असली कीमत 63,999 रुपये है, जबकि दिवाली सेल में यह सिर्फ 23,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। SBI और Axis Bank कार्ड से पेमेंट करने पर ग्राहकों को एक्स्ट्रा कैशबैक और इंस्टेंट डिस्काउंट का फायदा मिलेगा।

iFFALCON 55 Inch Smart TV (TCL Brand)
TCL के सब-ब्रांड iFFALCON की 55 इंच टीवी उन लोगों के लिए बढ़िया ऑप्शन है जो कम बजट में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं। इसका मार्केट प्राइस 73,990 रुपये है, लेकिन दिवाली ऑफर में यह 68% डिस्काउंट के साथ मात्र 22,999 रुपये में मिल रही है।
Samsung Crystal 4K 55 Inch Smart TV
सैमसंग के प्रीमियम Crystal 4K Smart TV पर इस बार धमाकेदार ऑफर है। 66,900 रुपये कीमत वाले इस मॉडल को अब सिर्फ 37,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। साथ ही 7,400 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी लागू है। यह टीवी सैमसंग की नवीनतम क्रिस्टल प्रोसेसर तकनीक के साथ शानदार पिक्चर क्वालिटी प्रदान करती है।

Motorola 55 Inch 4K Smart TV
मोटोरोला की 55 इंच 4K स्मार्ट टीवी की असली कीमत 69,999 रुपये है, लेकिन दिवाली ऑफर के तहत इस पर 54% की बड़ी छूट दी जा रही है। ऑफर के बाद आप यह टीवी सिर्फ 31,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा, फ्लिपकार्ट पर चल रहे एक्सचेंज ऑफर के तहत आप पुरानी टीवी बदलकर 6,400 रुपये तक की अतिरिक्त बचत कर सकते हैं।
TCL 55 Inch QLED Ultra HD Smart TV
अगर आप QLED तकनीक वाली टीवी लेना चाहते हैं तो TCL का यह मॉडल आपके लिए परफेक्ट चॉइस हो सकता है। 1,09,990 रुपये कीमत वाली यह टीवी अब सिर्फ 35,990 रुपये में मिल रही है। यानी 67% तक की छूट। एक्सचेंज पर अतिरिक्त 5,400 रुपये तक की बचत भी की जा सकती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































