वर्ल्ड आर्थराइटिस डे पर निकाली गई जागरूकता रैली

137

डॉ. विकास चौधरी ने दी जोड़ों के दर्द से बचाव की महत्वपूर्ण जानकारी
हनुमानगढ़। 
वर्ल्ड आर्थराइटिस डे के अवसर पर आज हनुमानगढ़ टाउन में वल्कथों जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत रैली और कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम लोगों में जोड़ों के दर्द और आर्थराइटिस जैसी बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया। रैली का शुभारंभ हनुमानगढ़ टाउन के राजकीय चिकित्सालय के पास स्थित करनी राजपूत धर्मशाला से किया गया, जिसे मुख्यअतिथि धर्म गुरु रविनाथ जी महाराज, माधोदास जी महाराज बाबा जग्गा सिंह मुख सेवादार गुरुद्वारा सुखसिंह महताब सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में बड़ी संख्या में चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, विद्यार्थी और आम नागरिक शामिल हुए। प्रतिभागियों ने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर जोड़ों की बीमारियों से बचाव के संदेश दिए। रैली शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई अग्रसेन भवन पहुंची, जहां पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला के अतिथि डॉ पारस जैन,डॉ महेंद्र सिंह राठौड़, डॉ प्रताप सिंह शेखावत, डॉ ब्रजेश गोड़, डॉ सुखवीर सिंह गेट,डॉ राजीव मुंजाल,डॉ सुरेश बाजिया,डॉ सुधीर डूडी,डॉ राकेश फगेड़िया,डॉ प्रदीप सहारण,डॉ मुकेश पोटलिया,डॉ धर्मवीर कस्वा,डॉ गौरव नैन, डॉ अमित भादू थे । इस कार्यशाला में उपस्थित डॉक्टरों ने आर्थराइटिस के लक्षण, कारण और उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता डॉ. विकास चौधरी ने कहा कि बदलती जीवनशैली और खानपान की आदतों के कारण आज आर्थराइटिस एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। उन्होंने बताया कि यह बीमारी केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं रही, बल्कि अब युवाओं में भी इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने लोगों से नियमित व्यायाम करने, संतुलित आहार लेने और अपने वजन को नियंत्रित रखने की अपील की। कार्यक्रम में अन्य चिकित्सकों ने भी आर्थराइटिस के शुरुआती लक्षणों जैसे जोड़ों में सूजन, दर्द और अकड़न को अनदेखा न करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि समय पर उपचार और सही जीवनशैली अपनाने से इस बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सकता है। सभा के अंत में प्रतिभागियों ने नारे लगाकर आर्थराइटिस जागरूकता का संदेश दिया और सभी ने मिलकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर डर पारस जैन ने कहा कि डॉ विकास चौधरी द्वारा हनुमानगढ़ क्षेत्र में 269 मरीजो के घुटनो का प्रत्यारोपण कर बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है, यहां के लोगो के लिये डॉ विकास चौधरी ईश्वर से कम नही,जिसने भी डॉ विकास चौधरी से घुटनों के प्रत्यारोपण करवाया है वह आज एक दम स्वस्थ व तन्दरुस्त है,यह सब मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत महात्मा गांधी राजकीय चिकित्सालय हनुमानगढ़ टाउन में किये गए । इस मौके पर काफी मरीजो ने जिन्होंने डॉ विकास से घुटने प्रत्यारोपण करवाये थे उन्होंने कहा डॉ साहब की किरपा से हम अच्छी तरह चल फिर रहे है किसी भी प्रकार की कोई तकलीफ नही है, उन्होंने कहा यही सच्ची मानवता की सेवा है । आज इस मौके पर बहुत लोगो ने डॉ विकास का माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया । इस प्रकार वर्ल्ड आर्थराइटिस डे का यह आयोजन हनुमानगढ़ टाउन में जन-जागरूकता का महत्वपूर्ण संदेश देने में सफल रहा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।