टिब्बी गौड़ ब्राह्मण महासभा की तहसील कार्यकारिणी का गठन

139

– ख़ुशी राम गौड़ तहसील अध्यक्ष व दीपिका गौड़ महिला प्रकोष्ठ तहसील अध्यक्ष नियुक्त
हनुमानगढ़। टिब्बी गौड़ ब्राह्मण महासभा राजस्थान जिला हनुमानगढ़, तहसील टिब्बी ब्लॉक की कार्यकारिणी गठन के लिए रविवार को गायत्री भवन में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्री सुरेश कुमार शर्मा ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष श्री दुर्गा प्रसाद शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला संगठन मंत्री श्री विजय कुमार शर्मा, जिला महासचिव श्री पुरुषोत्तम कौशिक एवं जिला संगठन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से आचार्य ख़ुशी राम गौड़ को तहसील अध्यक्ष तथा दीपिका गौड़ को महिला प्रकोष्ठ की तहसील अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया।
बैठक में टिब्बी ब्लॉक की कार्यकारिणी का गठन करते हुए विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। इनमें श्री सुरेश जी शर्मा (चाहूवाली) एवं एडवोकेट महेश शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्री घनश्याम मुद्गल को उपाध्यक्ष, श्री रामकृष्ण वैद्य को कोषाध्यक्ष, श्री गिरधारी गौड़ को सचिव, प्रमोद कुमार गौड़ को प्रचार मंत्री, विकास शर्मा को विधि सचिव, गौरीशंकर वशिष्ठ (मसीतांवाली) को तहसील प्रवक्ता, जनक मुद्गल को मीडिया प्रभारी, पावन मुद्गल को सचिव, संजय शर्मा एडवोकेट को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री भंवरलाल गौड़, श्री जयनारायण महर्षि एवं श्री जगदीश महर्षि को संरक्षक बनाया गया।
संयुक्त सचिव का दायित्व योगेन्द्र शर्मा को, कुलदीप शर्मा (डबलीकला) को सचिव, नरसी शर्मा व देव शर्मा को सह सचिव, मास्टर भंवरलाल शर्मा को कार्यालय मंत्री तथा राजेन्द्र राजू पुजारी को संस्कृति प्रमुख का दायित्व सौंपा गया। अनमोल इन्दौरिया को सलेमगढ़ मसानी का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। ग्राम इकाई अध्यक्षों में तलवाड़ा से श्री विकास शर्मा, मसीतांवाली से गौरीशंकर देरड़, डबलीकला से मुरारी शर्मा तथा भुरानपुरा से विजय शर्मा को नियुक्त किया गया। शेष ग्राम इकाई अध्यक्षों की घोषणा बाद में की जाएगी।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शर्मा एवं नव नियुक्त तहसील अध्यक्ष ख़ुशी राम गौड़ ने सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण व पटका पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर सुरेश शर्मा, दीपिका गौड़, धनश्याम मुद्गल, एडवोकेट महेश शर्मा, विजय कुमार शर्मा, पुरुषोत्तम कौशिक व मूलचंद शर्मा सहित कई पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, एकता एवं ग्राम स्तर पर भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। मंच संचालन श्री चन्द्र भान तिवारी ने किया। अंत में तहसील अध्यक्ष ख़ुशी राम गौड़, दीपिका गौड़ एवं सभाध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।