नन्हे पंछी फाउंडेशन द्वारा तविशा 2025 का भव्य आयोजन — दीपों की जगमगाहट के साथ समाजसेवा का संदेश

243

हनुमानगढ़। सामाजिक संगठन नन्हे पंछी फाउंडेशन द्वारा आयोजित मेगा दीपावली इवेंट “तविशा 2025” का भव्य आयोजन आज नेहरू मेमोरियल चिल्ड्रन सी. सै. स्कूल प्रांगण में किया गया। यह आयोजन न केवल दीपों की रोशनी से आलोकित हुआ, बल्कि समाजसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायक संदेश भी लेकर आया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीक्षा कामरा अतिरिक्त्त जिला पुलिस अधीक्षक श्री गंगानगर (सीआईडी) एवं हनुमानगढ़ यातायात थाना प्रभारी अनिल चिन्दा रहे। दोनों अतिथियों ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बच्चों ने स्वागत गीत, नृत्य और नाटिकाओं के माध्यम से दीपावली का संदेश प्रस्तुत किया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। मंच संचालन के दौरान फाउंडेशन की सदस्य बिंदु बंसल और सहज कामरा ने बताया कि नन्हे पंछी फाउंडेशन वर्ष 2020 से समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय है और शिक्षा समानता एवं मानवता के मूल्यों पर आधारित होकर समाज के वंचित वर्गों के उत्थान हेतु निरंतर कार्यरत है। संस्था विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की शिक्षा में सहयोग प्रदान करती है और उनके सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर सांस्कृतिक व जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन करती है।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की स्टॉलें, प्रदर्शनियां, मनोरंजन झूले, तथा खाने-पीने की आकर्षक व्यवस्थाएं लगाई गईं। शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक इन स्टॉलों का आनंद लिया। कार्यक्रम से प्राप्त समस्त आय समाज के जरूरतमंद एवं गरीब बच्चों की शिक्षा पर व्यय की जाएगी। यह पहल नन्हे पंछी फाउंडेशन की उस सोच को दर्शाती है जिसमें शिक्षा को समाज की सच्ची रोशनी माना गया है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि दीक्षा कामरा अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक श्री गंगानगर (सीआईडी) एवं अनिल चिन्दा (थाना प्रभारी, यातायात हनुमानगढ़) ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि “आज के समय में जब अधिकांश युवा गलत राहों की ओर जा रहे हैं, वहीं नन्हे पंछी फाउंडेशन जैसे युवा समाज के वंचित वर्गों के लिए शिक्षा का दीप जला रहे हैं — यह वास्तव में सराहनीय और प्रेरणादायक कदम है। कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन द्वारा अतिथियों का सम्मान किया गया तथा समाजहित में कार्य करने वाले अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं संस्थाओं को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अंत में सहज कामरा ने सभी अभिभावकों, शहर के गणमान्य नागरिकों, अतिथियों तथा प्रदर्शनी में भाग लेने वाली संस्थाओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
“तविशा 2025” न केवल दीपावली का उत्सव बना, बल्कि समाज में शिक्षा और सेवा के दीप जलाने का भी माध्यम बना। इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि जब समाज एकजुट होकर वंचितों के कल्याण के लिए आगे बढ़ता है, तब सच्चे अर्थों में “दीपावली” का प्रकाश हर घर तक पहुँचता है। इस मौके पर फाउंडेशन के सदस्य बिंदु बंसल, सहज कामरा, रीटा सारड़ा, मुक्ति माहेश्वरी, जिज्ञासा हिसारिया, इशा राजवी, आदित्य राठौड़, जयदीप राठौड़, गर्वित कामरा, विशाखा माहेश्वरी, दीपल पारीक, आकाश नागपाल, अक्षित जुनेजा, वीना गर्ग, अलीशा, जतिन, योगेश, रक्षा, मुकेश, प्रीति, गूंजन, अशिका, अभिषेक, दिव्या लीला, माहिमा, सिमरन,हेमा चांडक,सोनम,तुषार सहित अन्य सदस्यो ने कार्यक्रम को सफल बनाने में जीजान लगा दी ।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।