नोरंगदेसर में किसानों का हल्ला बोल: फसल मुआवजा और जल निकासी की मांग पर धरना-प्रदर्शन

238

हनुमानगढ़ टाउन के निकट स्थित गांव नोरंगदेसर में आज किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले जोरदार सभा की। किसानों ने उपतहसील कार्यालय नोरंगदेसर के आगे एकत्र होकर प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया। सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान एवं महिला श्रमिक शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2024 की फसल खराबे का मुआवजा अभी तक किसानों को नहीं मिला है, जिससे किसान आर्थिक संकट में हैं। वक्ताओं ने सरकार और प्रशासन से मांग की कि वर्ष 2025 की फसल खराबे की विशेष गिरदावरी (7D) की कार्रवाई तुरंत शुरू की जाए ताकि किसानों को समय पर राहत मिल सके। किसानों ने जलभराव की समस्या को लेकर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कई खेतों में अभी तक पानी भरा हुआ है, जिससे गेहूं की बिजाई पर असर पड़ रहा है। किसानों ने प्रशासन से तत्काल पानी निकासी की व्यवस्था करने तथा आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही उन्होंने क्षतिग्रस्त मकानों, ढानियों और मृत पशुओं को विशेष गिरदावरी में शामिल कर मुआवजा जारी करने की मांग रखी।
टोल फ्री, बिजली आपूर्ति और मनरेगा पर भी उठी आवाज
सभा में वक्ताओं ने कहा कि जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए ताकि पंपों से पानी निकाला जा सके। उन्होंने मनरेगा कानून की सख्त पालना की मांग करते हुए कहा कि मजदूरों को कानून के अनुसार 200 दिन का काम और ₹600 दैनिक मजदूरी दी जाए। साथ ही, नेशनल हाईवे के नियमों के तहत आसपास के 20 गांवों को टोल फ्री किया जाए ताकि ग्रामीणों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े।सभा में प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचने पर गुस्साए किसानों ने सड़क जाम कर दिया। करीब आधे घंटे तक चले जाम के बाद तहसीलदार मौके पर पहुंचे और किसानों से वार्ता की। वार्ता के बाद सड़क जाम खोला गया। तहसीलदार ने किसानों को आश्वासन दिया कि जिन पटवारियों द्वारा गड़बड़ी की गई है, उनके खिलाफ जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगीऔर बाकी मांगो को भी जल्द पूरा किया जाएगा । सभा के दौरान किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। इस मौके पर लालचंद पाथडीया उप सरपंच,सुरजभान शिलु,किसान नेता मनीष बुरड़क,पाला सिह सरा, कोमरेड जगजीत सिंह जग्गी,सत्यमान चाहर,जय श्री राम, राजेंद्र चाहर, हेतराम शिलु,श्रवण सुथार, हंसराज भाट, ब्रज लाल सहारण,शिव प्रकाश शर्मा, प्रथ्वीराज  तेतरवाल, कालुराम चाहर , रामचंद्र तेतरवाल, भानीराम,  भूपराज पाथडिया, चुन्नी राम नाई,  ,  हंसराज चाहर, शीशपाल चुन्नी लाल पाथडीया, राकेश पुनीता,जीता सिह, हिराराम लुणा, श्रीराम नाई , कृपाराम सिहमार,बनवारी, दलबीर सिंह, सुरेंद्र जी जांदू, सोहनलाल जी खालिया, हेमराज पुरोहित, इमिलाल जी मेघवाल अदृ उपस्थित रहे ।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।