– 25 से 28 अक्टूबर तक नई खुब्जा चुंगी नं. 11 पर होगा चार दिवसीय आयोजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना
हनुमानगढ़। श्री सार्वजनिक छठ महोत्सव प्रबन्ध समिति द्वारा विशाल छठ महोत्सव का आयोजन धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया जा रहा है। यह भव्य आयोजन नई खुजा हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित छठ घाट पर 25 से 28 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होगा।
आयोजन की तैयारियों के तहत शनिवार को जंक्शन छठ घाट से प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर प्रचार रथ को रवाना करने से पहले विधिवत पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद सौरभ शर्मा, पूर्व पार्षद राजेश मदान, पूर्व पार्षद मनोज बड़सीवाल, सरपंच रतन धवल, बाल कल्याण समिति सदस्य एडवोकेट विजय सिंह चौहान, एडवोकेट विजय गोंद, मुकेश गुप्ता, अनिल गुप्ता, राम सुरेमन सहित बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया।
श्री सार्वजनिक छठ महोत्सव प्रबन्ध समिति ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिकाधिक संख्या में सपरिवार पधारकर प्रत्यक्ष देवता श्री सूर्यदेव का आशीर्वाद प्राप्त करें। समिति ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। साथ ही यातायात, सुरक्षा और सफाई के विशेष प्रबंध भी किए गए हैं ताकि श्रद्धालु निर्बाध रूप से पूजा-अर्चना कर सकें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































