अक्सर लोग मान लेते हैं कि बालों का सफेद होना उम्र (Grey Hair Tips) या जेनेटिक्स की वजह से होता है, लेकिन अब साइंस कुछ और कह रही है। रिसर्च बताती है कि आपकी डाइट यानी खानपान भी आपके बालों के रंग को तय करता है। आजकल युवाओं में भी समय से पहले बाल सफेद होने (Grey Hair) की समस्या बढ़ती जा रही है और इसकी सबसे बड़ी वजह है पोषक तत्वों की कमी और शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस।
बालों का रंग क्यों उड़ जाता है?
हमारे बालों का रंग मेलानिन नामक पिगमेंट से तय होता है। मेलानिन के लिए शरीर को लगातार विटामिन B12, कॉपर, आयरन, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स की जरूरत होती है। अगर इन पोषक तत्वों की कमी हो जाए, तो बालों के रोमकूप (follicles) मेलानिन बनाना बंद कर देते हैं और बाल सफेद दिखने लगते हैं।
पोषण विशेषज्ञों का कहना है कि समय से पहले सफेद बाल आपकी खानपान की आदतों और जीवनशैली का आईना हैं। अगर आप सही डाइट लें तो न केवल इस प्रक्रिया को धीमा किया जा सकता है बल्कि कुछ मामलों में बालों में फिर से रंग भी लौटाया जा सकता है।
डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स
अंडे: अंडे में पाया जाने वाला प्रोटीन और विटामिन B12 मेलानिन को बढ़ाने में मदद करते हैं। ये बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं और रंग को लंबे समय तक बनाए रखते हैं।
दालें: दालें कॉपर और फोलिक एसिड का अच्छा स्रोत हैं। कॉपर की कमी से मेलानिन का निर्माण प्रभावित होता है, जिससे बाल समय से पहले सफेद हो सकते हैं।
आंवला: आंवला एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है जो बालों के पिगमेंट सेल्स को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। ये बालों का नेचुरल कलर बनाए रखने में मदद करता है और लंबे समय तक काला रखता है।
मेवे और बीज: इनमें मौजूद जिंक और बायोटिन बालों की कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं और उनकी उम्र बढ़ाते हैं। नियमित सेवन से बालों का रंग और मजबूती दोनों बरकरार रहती है।

ब्लैकस्ट्रैप मोलेसेस (गन्ने की गुड़ की चाशनी):
यह कॉपर, आयरन और मैग्नीशियम से भरपूर होता है। कॉपर बालों के रंग के लिए बेहद जरूरी मिनरल है। इसका सेवन शरीर में कॉपर की कमी को पूरा करता है और सफेद बालों को रोकने में मददगार होता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































