भारत की महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। 47 साल के लंबे इंतज़ार के बाद भारत ने पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया। फाइनल में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर वो कर दिखाया, जिसका सपना दशकों से देखा जा रहा था।
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में टॉस हारने के बावजूद पहले बल्लेबाज़ी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और 299 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में साउथ अफ्रीका टीम यह स्कोर नहीं पार कर सकी।
भारतीय बल्लेबाज़ों ने टीम की नींव मजबूत रखी। शेफाली वर्मा ने 87 रन की धमाकेदार पारी खेली, दीप्ति शर्मा ने 58 रन बनाए, जबकि स्मृति मंधाना (45), हरमनप्रीत कौर (20), ऋचा घोष (34) और जेमिमा रोड्रिग्ज (24) ने भी अहम योगदान दिया।
महिला वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत 1973 में हुई थी, लेकिन उस वक्त भारत ने भाग नहीं लिया था। 1978 में, डायना एडुल्जी की कप्तानी में भारत ने पहली बार टूर्नामेंट खेला।
टीम इंडिया 2005 में पहली बार फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया से हार गई। 2017 में इंग्लैंड से हार के बाद ट्रॉफी फिर हाथ से निकल गई। और अब 2025 में, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराया और फाइनल में साउथ अफ्रीका को मात देकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा दिया।
ये जीत सिर्फ एक वर्ल्ड कप नहीं, बल्कि भारतीय महिला क्रिकेट के नए युग की शुरुआत है क्योंकि यह टीम इंडिया विमेंस की पहली ICC ट्रॉफी है। टी-20 फाइनल में हारने के बाद, इस बार लड़कियों ने दिखा दिया सपना चाहे जितना पुराना हो, मेहनत से उसे हकीकत बनाया जा सकता है।
विमेंस वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा बड़ा स्कोर
टीम इंडिया ने विमेंस वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में पहले बैटिंग करते हुए 298 रन बना दिए। यह विमेंस वर्ल्ड कप इतिहास में फाइनल का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर रहा। ऑस्ट्रेलिया की टीम 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ 356 रन बना चुकी है। तब दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 285 रन बनाए थे, जो तीसरा बेस्ट स्कोर है। यह वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत का बेस्ट स्कोर भी रहा।
25 साल बाद नया चैंपियन मिलेगा
दोनों टीमें कभी ट्रॉफी नहीं जीत सकी हैं। विमेंस वनडे वर्ल्ड कप को 25 साल बाद नया चैंपियन मिलेगा। आखिरी नया चैंपियन 2000 में मिला था, तब न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को फाइनल हराया था। इतना ही नहीं, 52 साल के टूर्नामेंट इतिहास में पहली बार इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें फाइनल का हिस्सा भी नहीं हैं। 7 बार ऑस्ट्रेलिया और 4 बार इंग्लैंड चैंपियन बन चुकी हैं।
इंडिया विमेंस टीम ने तीसरी बार और साउथ अफ्रीका ने पहली बार वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई। दोनों को किसी भी फॉर्मेट में अपने पहले ICC टाइटल का इंतजार है। दोनों टीमें कभी टी-20 वर्ल्ड कप भी नहीं जीत सकीं।

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
- भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, अमनजोत कौर, जेमिमा रॉड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर।
- साउथ अफ्रीका: लौरा वोल्वार्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्ज, सुने लुस, मारिजान कैप, अनेरी डेरेकसन, अनेके बॉश, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), क्लो ट्रायॉन, नदिन डी क्लार्क, आयाबोंगा खाका और नॉन्कुलुलेको मलाबा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































