1100 कलशों के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत
हनुमानगढ़। टाउन की श्री गौशाला में श्री रामकथा महोत्सव का शुभारंभ 12 नवंबर 2025, बुधवार से हुआ, जो 20 नवंबर 2025, गुरुवार तक आयोजित किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन स्वर्गीय श्री चंदूलाल सर्राफ की धर्मपत्नी श्रीमती दुलारी देवी की पावन स्मृति में उनके परिवार द्वारा करवाया जा रहा है। श्री रामकथा का वाचन प्रसिद्ध बाल संत श्री भोले बाबा ऋषिकेश वाले अपने मुखारविंद से करेंगे। कथा प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी। प्रतिदिन प्रातः 5:00 बजे नित्य प्रार्थना तथा 6:00 बजे प्रभात फेरी का आयोजन भी किया जाएगा। कथा का समापन 21 नवंबर 2025 को हवन, यज्ञ और पूर्णाहुति के साथ होगा, जिसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। श्री रामकथा के शुभारंभ अवसर पर आज एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा श्री गौशाला स्थित गोविंद देव मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य बाजारों से होती हुई कथा स्थल कामधेनु सत्संग भवन तक पहुंची। पूरे मार्ग में जगह- जगह पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा एवं तोरण द्वार लगाकर कलश यात्रा का स्वागत किया। इस यात्रा में 1100 महिलाएं सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाती और नृत्य करती हुई चल रही थीं। उनके साथ विभिन्न धार्मिक झांकियां भी निकाली गईं, जिन्होंने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मुख्य यजमान के रूप में पंकज सर्राफ पुत्र चंदूराम सर्राफ (हाल निवासी चेन्नई) कथा का संचालन कर रहे हैं। इस अवसर पर सर्राफ परिवार के पिंकी सर्राफ,कृणा सर्राफ, योगिता सर्राफ, मुरारीलाल सर्राफ, अजय सर्राफ, रमन सर्राफ, संजय सर्राफ,लाल सर्राफ,रामा सिर्फ,राजेन्द्र बड़िया सहित अनेक परिजन अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कार्यक्रम में श्री गौशाला समिति के अध्यक्ष मनोहर लाल बंसल, उपाध्यक्ष भूषण जिंदल, कोषाध्यक्ष अशोक खुराना, सचिव रमेश जुनेजा, राकेश बंसल, अशोक जिंदल, संदीप सिंह विर्क,रेमश काठपाल, मांगीलाल,चंपा राम बंसल,रमेश कौशिक, तुलछाराम, लूणा राम,शिवभगवान, पवन राठी,गोरीशकर, उमाशंकर, संदीप अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।सर्राफ परिवार ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस पावन श्रीरामकथा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण कर अपने जीवन को धन्य बनाएं। यह आयोजन न केवल श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है, बल्कि समाज में एकता, सेवा और संस्कारों के संदेश को भी सशक्त रूप से प्रसारित करता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































