भाजपा के नए जिला कोषाध्यक्ष बने महंगा सिंह ढिल्लो

270

– पदभार ग्रहण करते ही कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
हनुमानगढ़। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला कोषाध्यक्ष महंगा सिंह ढिल्लो को शनिवार को एक सादे एवं गरिमामय कार्यक्रम में पदभार ग्रहण करवाया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू, भाजपा नेता अमित चौधरी सहित समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ढिल्लो का स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया।
पदभार ग्रहण समारोह में जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू ने कहा कि महंगा सिंह ढिल्लो एक अनुभवी एवं समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने हमेशा संगठन के प्रति निष्ठा के साथ कार्य किया है। उनके जिला कोषाध्यक्ष बनने से भाजपा का वित्तीय प्रबंधन और अधिक सुदृढ़ होगा तथा संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। उन्होंने आशा जताई कि ढिल्लो अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण पारदर्शिता एवं दक्षता के साथ करेंगे।
भाजपा नेता अमित चौधरी ने कहा कि पार्टी में जिम्मेदारियां कार्यकर्ताओं के समर्पण और मेहनत के आधार पर दी जाती हैं। ढिल्लो ने अपने स्तर पर संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और उनका अनुभव जिला स्तर पर पार्टी को नई दिशा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भाजपा को कई बड़े कार्यक्रमों और अभियान को सुचारू रूप से संचालित करने की आवश्यकता है, जिसके लिए वित्तीय अनुशासन और पारदर्शिता बेहद महत्वपूर्ण है। पदभार ग्रहण करते हुए महंगा सिंह ढिल्लो ने नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह पूरी निष्ठा एवं सजगता से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की हर आवश्यकता और आयोजन में वह सक्रिय भूमिका निभाते हुए संगठन को मजबूती देने का निरंतर प्रयास करेंगे। समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने ढिल्लो को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू ने वोटर विशेष गहन पूर्ननिरीक्षण के लिए मण्डल स्तरीय कार्यशाला के लिए विधानसभा प्रभारी नियुक्त किये, जिसमें पीलीबंगा में अनिल महला, भादरा जगदीश गर्ग, हनुमानगढ़ कृष्ण तायल, नोहर धर्मपाल स्यिाग, संगरीया दलीप सिंह राठौड़ को नियुक्त किया। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओम सोनी, जिला कोषाध्यक्ष महगा सिंह ढिल्लों, जिला महामंत्री प्रदीप एरी, नंदलाल वर्मा, मण्डल अध्यक्ष प्रकाश तंवर, महामंत्री प्रदीप परमार, दलीप सिंह राठौड़, भारतभूषण शर्मा, कपूर सिंह कम्बोज, जगदीश कस्वां, मोहन चंगोई, जिला उपाध्यक्ष पुष्पा नाहटा, छोटू लाल सेवग, उत्तम सिंह राठौड़ ओम सोनी, अनिल महला, अनूप सिंह शेखावत, सरोज नायक, सोना देवी, जिला मंत्री तजेंद्र सिंह बराड़, प्रियंका सहारण ,कार्यालय मंत्री सुरेंद्र तिवारी, मीडिया प्रभारी कृष्ण तायल, दिलीप बेनीवाल, जिला प्रवक्ता जुगल किशोर गौड़ , सुभाष सहारण ,आईटी सयोजक पारस मिड्डा, सोशल मीडिया संयोजक प्रवीण कटारिया सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।