राजस्थान स्टेट साइक्लिंग चैंपियनशिप का भारी उत्साह के साथ समापन

114
-माउंटेन बाइक और रोड चैंपियनशिप हनुमानगढ़ को , राज्य के 22 जिलों के  खिलाड़ी पहुंचे
हनुमानगढ़। जिला साइक्लिंग संघ द्वारा पहली बार जिले में आयोजित हुई राजस्थान स्टेट माउंटेन बाइक ओर रोड साइक्लिंग चैंपियनशिप 2025 का भारी हर्षोल्लास के साथ समापन हुआ।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक गणेश राज बांसल रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भामाशाह सत्यजीत बेनीवाल ने की। विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य मनीष मक्कासर ओर सरपंच बलदेव सिंह थे।
मुख्य अतिथि विधायक गणेश राज बांसल ने कहा कि साइक्लिंग खेल को बढ़ावा देने और सुविधाएं प्रदान करने के लिए मै जिला साइक्लिंग संघ का हरसंभव सहयोग करूंगा।
जिला साइक्लिंग संघ के सचिव दलीप वर्मा ने बताया कि राज्य स्तर पर आयोजित हुई इस साइक्लिंग चैंपियनशिप में राजस्थान के 22 जिलों के 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
आयोजन सचिव दलीप वर्मा ने बताया कि स्टेट माउंटेन बाइक चैंपियनशिप में 34 पॉइंट के साथ हनुमानगढ़ विजेता और 23 पॉइंट के साथ गंगानगर उपविजेता रही है और रोड साइक्लिंग चैम्पियनशिप में 27 पॉइंट के साथ हनुमानगढ़ विजेता और 19 पॉइंट के साथ चितौड़गढ़ उपविजेता रही है।
रोड साइक्लिंग प्रतियोगिता सूरतगढ़ रोड पर मक्कासर गांव से टोल प्लाजा तक हुई।
आयोजन सचिव दलीप वर्मा ने बताया कि सभी विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यकम में जिला साइक्लिंग संघ के अध्यक्ष मदनलाल सुथार ने सभी का आभार व्यक्त किया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।