अखिल भारतीय नायक महासभा की अतिआवश्यक बैठक सम्पन्न

177

-रणवीर लोहरा बने हनुमानगढ़ के नए जिला अध्यक्ष
हनुमानगढ़। 
अखिल भारतीय नायक महासभा द्वारा जयपुर में आयोजित अतिआवश्यक बैठक में समाज के सर्वांगीण विकास को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुंदरलाल नायक एवं प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह परमार (पूर्व जिला प्रमुख, कोटा) के निर्देशानुसार हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में समाज से जुड़े अनेक मुद्दों पर मंथन किया गया।
बैठक में शैक्षणिक उन्नति, एसटी से संबंधित लंबित मुद्दों का समाधान, राजनीतिक सशक्तिकरण, सामाजिक एकता तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों के उन्मूलन जैसे प्रमुख विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इन सभी बिंदुओं पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया। बैठक की कार्यवाही अखिल भारतीय युवा नायक महासभा के प्रदेशाध्यक्ष सुशील चारण की देखरेख में सम्पन्न हुई।
इसी क्रम में संगठन विस्तार के तहत महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की गई, जिनमें सबसे अधिक ध्यानाकर्षण का केंद्र रहे हनुमानगढ़ जिले में नई जिम्मेदारी सौंपी गई नियुक्तियाँ। बैठक में अखिल भारतीय नायक महासभा ने रणवीर लोहरा को हनुमानगढ़ जिला अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की। संगठन की इस जिम्मेदारी को सौंपे जाने पर उपस्थित पदाधिकारियों ने रणवीर लोहरा को बधाई दी एवं उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में जिले में संगठन नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा।
इसके साथ ही प्रेमकुमार नायक (खुईया) को अखिल भारतीय युवा नायक महासभा का हनुमानगढ़ जिलाध्यक्ष तथा ओमप्रकाश रामसरा को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नई कार्यकारिणी से संगठन को प्रदेश में नई दिशा और मजबूती मिलने की अपेक्षा जताई गई।
कार्यक्रम के दौरान महिला प्रदेशाध्यक्ष कंचन नायक, राष्ट्रीय महामंत्री ओम भाटी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भंवरलाल देवली, जगदीश कनाडा, इंजीनियर लालचंद नायक, नंदलाल नायक, एडवोकेट राकेश नायक, आशीष नायक, सम्पत नायक, मनोज नायक, ओमप्रकाश लूनकरणसर तथा एडवोकेट अमरचंद नायक सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।