– पूर्व मेयर सुशीला कंवर राजपुरोहित व लोकसभा प्रत्याशी प्रियंका बैलाण सहित प्रमुख वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण व कौशल विकास पर दिया जोर
हनुमानगढ़। भाजपा जिला कार्यालय हनुमानगढ़ में सोमवार को ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान’ के तहत महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएँ सहभागी बनीं। कार्यक्रम के दौरान आत्मनिर्भरता, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण और समाज में महिलाओं की बढ़ती भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। सम्मेलन का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें राष्ट्र निर्माण में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता बीकानेर महापौर की पूर्व मेयर सुशीला कवर राजपुरोहित, मुख्य अतिथि लोकसभा प्रत्याशी प्रियंका बैलाण, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू, उपसभापति सिंपल मरेजा, आत्मनिर्भर भारत के संयोजक भारतभूषण, भाजपा प्रवक्ता जुगल किशौर गौड़, जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण तायल, जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रवीण कटारिया थे। अध्यक्षता महिला सम्मेलन जिला संयोजक सरोज लावा ने की।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बीकानेर महापौर की पूर्व मेयर सुशीला कंवर राजपुरोहित उपस्थित रहीं, जिनके संबोधन ने महिलाओं में नई ऊर्जा का संचार किया। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत अभियान के महत्व पर बात करते हुए कहा कि आज देश की प्रगति में महिलाओं की भागीदारी निर्णायक रूप ले चुकी है। महिलाएं शिक्षा, रोजगार, उद्यमिता और नेतृत्व में नए आयाम स्थापित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएंकृजैसे स्टार्टअप, मुद्रा लोन, स्वरोजगार योजनाएं महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में अत्यंत प्रभावी सिद्ध हो रही हैं।
मुख्य अतिथि एवं लोकसभा प्रत्याशी प्रियंका बैलाण ने कहा कि हनुमानगढ़ जिले में महिलाओं की क्षमता और कर्मठता अद्वितीय है। उन्होंने कहा कि यदि हर महिला आत्मनिर्भर बनने का संकल्प ले, तो समाज में किसी भी प्रकार का आर्थिक या सामाजिक संकट नहीं टिक सकता। प्रियंका बैलाण ने महिलाओं से आह्वान किया कि वे कौशल प्रशिक्षण, स्वयं सहायता समूह, स्वरोजगार और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर अपने परिवार और समाज को मजबूत बनाएं।
जिला अध्यक्ष प्रमोद डेलू ने अपने संबोधन में कहा कि महिला शक्ति ही आत्मनिर्भर भारत की सबसे सशक्त नींव है। उन्होंने बताया कि भाजपा संगठन महिलाओं को नेतृत्व के हर स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उपसभापति सिंपल मरेजा ने भी महिलाओं की सक्रिय भूमिका और उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































