कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के प्रयासों के लिए एडीशनल एसपी तंवर व चौधरी का सम्मान

118

कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के प्रयासों के लिए एडीशनल एसपी तंवर व चौधरी का सम्मान
– साहब राम निवाद व आंनद प्रकाश निवाद ने किया अभिनंदन, ग्रामीणों ने कहा—दोनों अधिकारियों के नेतृत्व में जिले में बनी शांति
हनुमानगढ़। जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना विकसित करने के लिए अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक जनेश तंवर और अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक नीलम चौधरी द्वारा किए जा रहे प्रभावी कार्यों की सराहना लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को ग्रामीण क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक साहब राम निवाद द्वारा दोनों अधिकारियों का अभिनंदन कर उनके श्रेष्ठ कार्यों के प्रति सम्मान प्रकट किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और अधिकारियों के नेतृत्व की सराहना की।
सम्मान समारोह के दौरान उदयदीप निवाद,जगतपाल निवाद,दयाराम नहला ,भीम निवाद, विजयपाल निवाद, अजय गोदारा, महावीर गोदारा, अनिल निवाद, आत्माराम तरड़, अनिल मेहला, केवल जिंदल, सुखदेव सिंह जाखड़, विजय सिंह गोरा, विनोद गोदारा, संदीप भाखर और संदीप सिहाग सहित अनेक क्षेत्रवासी मौजूद थे। सभी ने दोनों वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का उत्साहपूर्ण स्वागत किया और पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मानित किया। समारोह का वातावरण सौहार्दपूर्ण रहा और उपस्थित नागरिकों ने पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान नागरिकों ने कहा कि जिले में पिछले कुछ समय में कानून-व्यवस्था की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। अपराधों पर नियंत्रण, संवेदनशील मुद्दों पर त्वरित पुलिस कार्रवाई, सामाजिक समरसता बनाए रखने और विवादित स्थितियों को समय रहते शांतिपूर्वक सुलझाने में दोनों अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। उनके नेतृत्व में पुलिस टीमों ने सक्रियता दिखाई है जिससे आमजन में भरोसा बढ़ा है।
नवनीत निवाद ने अपने संबोधन में कहा कि जनेश तंवर और नीलम चौधरी का सरल स्वभाव और जनसंपर्क शैली उन्हें आमजन के और करीब लाती है। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े प्रदर्शनों और संवेदनशील परिस्थितियों में भी दोनों अधिकारियों ने शांतिपूर्ण और संयमित तरीके से स्थिति को संभाला, जिसके चलते जिले में शांति और सौहार्द कायम रहा। उन्होंने जोड़ते हुए कहा कि प्रशासन की सक्रियता से ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुरक्षा का माहौल बेहतर हुआ है।
साहब राम निवाद ने कहा कि दोनों अधिकारियों का कार्यशैली व जनता के प्रति व्यवहार प्रशंसनीय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी पुलिस प्रशासन आमजन की समस्याओं पर संवेदनशीलता के साथ कार्य करता रहेगा और जिले की कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाएगा।
समारोह के अंत में उपस्थित सभी ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उनके प्रयासों की निरंतरता की कामना की।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।