जयपुर में सोमवार दोपहर दिल दहला देने वाला सड़क हादसा (jaipur dumper accident ) हो गया। हरमाड़ा थाना क्षेत्र की लोहा मंडी रोड पर ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित डंपर ने एक के बाद एक कई गाड़ियों और बाइक सवारों को रौंद डाला। हादसा इतना भीषण था कि 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 10 से अधिक लोग घायल हुए, जिनमें 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लोहे से भरा डंपर तेज़ रफ्तार में आ रहा था। ब्रेक फेल होने पर ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद डंपर ने सबसे पहले एक स्विफ्ट कार को टक्कर मारी, जिसमें 5 लोग सवार थे। इसके बाद डंपर पलट गया और तीन अन्य गाड़ियों और 15 से 20 बाइक सवारों पर जा गिरा। कुछ शवों के शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए — किसी का पैर कट गया, तो किसी का हाथ।
ये भी पढ़ें: Road Accident: राजस्थान के बाद तेलंगाना में बड़ा हादसा, अब तक 20 लोगों की मौत, देखें VIDEO
हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस, SDRF और मेडिकल टीमों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। अब तक 10 शव मलबे से निकाले जा चुके हैं, जिन्हें एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी भेजा गया है। घायलों का इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।
ये भी पढ़ें: राजस्थान में ‘मौत’ की रफ्तार, फलोदी में हुआ भीषण हादसा, अबतक 15 की मौत
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घटना का संज्ञान लेते हुए डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा को ग्रीन कॉरिडोर बनवाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए।

पुलिस जांच में पता चला है कि डंपर 100 किमी/घंटा से अधिक की रफ्तार से चल रहा था। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें ड्राइवर तेज स्पीड में वाहनों और राहगीरों को रौंदता नजर आ रहा है।
लोगों ने आरोपी ड्राइवर को शराब के नशे में धुत हालत में मौके पर ही पकड़ लिया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में ओवरलोडिंग और ब्रेक फेल हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
हमें Youtube पर फॉलो करें
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































