दुनिया का सबसे बड़ा AI इम्पैक्ट एक्सपो दिल्ली में शुरू, जानें क्या कुछ खास होगा इस AI महाकुंभ में

167

नई दिल्ली: भारत सोमवार से राजधानी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इम्पैक्ट समिट 2026 (AI Impact Summit 2026) की मेजबानी करने जा रहा है। इस बड़े अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में दुनिया भर के टेक विशेषज्ञ, कंपनियां और स्टार्टअप हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री Narendra Modi 16 फरवरी को नई दिल्ली के Bharat Mandapam में इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का शाम 5 बजे उद्घाटन करेंगे। यह आयोजन भारत की तकनीकी ताकत और युवाओं की क्षमता को वैश्विक मंच पर दिखाने का अहम मौका माना जा रहा है।

इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो का किन क्षेत्रों पर रहेगा फोकस

  • AI इम्पैक्ट एक्सपो: 70,000 वर्ग मीटर से ज्यादा बड़े एरिया में एक मेगा प्रदर्शनी लगेगी। इसमें 30 से ज्यादा देशों की 300+ कंपनियां अपने एआई गैजेट्स और तकनीक दिखाएंगी। आम लोग देख सकेंगे कि एआई असल जिंदगी में कैसे काम करता है।
  • एजुकेशन और स्किलिंग: छात्रों और युवाओं के लिए ‘YUVAi’ और ‘AI for ALL’ जैसे प्रोग्राम होंगे। इसके जरिए लोग यह सीख सकेंगे कि एआई टूल्स का इस्तेमाल अपनी पढ़ाई और करियर को बेहतर बनाने के लिए कैसे किया जाए।
  • रोजमर्रा की समस्याओं पर फोकस: एक्सपो में ऐसे एआई मॉडल्स का डेमो होगा जो खेती में फसल की बीमारी पहचानने, अस्पतालों में बेहतर इलाज करने और भाषा अनुवाद को आसान बनाने में मदद करते हैं।
  • स्टार्टअप्स लीडर्स से मुलाकात: देश-विदेश के स्टार्टअप्स अपने अनोखे प्रोडक्ट्स पेश करेंगे। आम लोग इन इनोवेटर्स से सीधे बात कर सकेंगे और समझ सकेंगे कि भविष्य की तकनीक कैसी होगी।
  • एक्सपीरिएंस जोन: समिट में कई ‘थीमैटिक पैवेलियन’ बनाए गए हैं। यहां लोग खुद एआई पावर्ड मशीनों और सॉफ्टवेयर का अनुभव ले सकेंगे, जैसे स्मार्ट हेल्थ मॉनिटरिंग और एआई ट्यूटर।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो शामिल होने वाले बड़े नाम

  • समिट में 100 से ज्यादा देशों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। इसमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ब्राजील के राष्ट्रपति लुला डी सिल्वा सहित 15-20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और 50 से ज्यादा मंत्री शामिल होंगे।
  • दुनिया की दिग्गज ग्लोबल और भारतीय टेक कंपनियों के 40 से ज्यादा CEO के भी समिट में हिस्सा लेने की उम्मीद हैं। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, ओपनएआई के सैम ऑल्टमैन, एनवीडिया के जेन्सेन हुआंग और माइक्रोसॉफ्ट-गूगल के अन्य बड़े नाम इसमें हिस्सा लेंगे।
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, टाटा संस के एन. चंद्रशेखरन, इंफोसिस के नंदन नीलेकणि, भारती एंटरप्राइजेज के सुनील भारती मित्तल, टीसीएस के सीईओ के. कृतिवासन और एचसीएल टेक की रोशनी नादर मल्होत्रा भी शामिल होंगी।

यहां जानिए 5 दिनों का पूरा शेड्यूल 

  • 16 फरवरी (सोमवार): समिट के पहले दिन की शुरुआत एक्सपर्ट्स और पॉलिसी मेकर्स के बीच ‘राउंडटेबल’ चर्चाओं से होगी। इसी दिन शाम 5 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘इंडिया एआई एक्सपो’ का उद्घाटन करेंगे। यहां 300 से ज्यादा भारतीय और विदेशी स्टार्टअप्स अपने ऐसे गैजेट्स दिखाएंगे जो एआई की मदद से चलते हैं।
  • 17 फरवरी (मंगलवार): दूसरे दिन का पूरा फोकस उन क्षेत्रों पर होगा जिनका आम आदमी की जिंदगी से सीधा संबंध है। सरकार खेती, सेहत, शिक्षा,एनर्जी, जेंडर एम्पावरमेंट और दिव्यांगों की मदद के लिए 6 विशेष रिसर्च बुक्स लॉन्च करेगी। ये किताबें बताएंगी कि कैसे एआई की मदद से इन क्षेत्रों में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं।
  • 18 फरवरी (बुधवार): दुनिया के टॉप वैज्ञानिक, रिसर्चर और थिंक टैंक अपनी ‘कटिंग-एज’ रिसर्च दुनिया के सामने रखेंगे। टेक कंपनियां और स्टार्टअप्स डेमो देकर दिखाएंगे कि उनकी एआई तकनीक असल में कैसे काम करती है और भविष्य की मशीनें कैसी होंगी।
  • 19 फरवरी (गुरुवार): पीएम मोदी आधिकारिक तौर पर उद्घाटन समारोह को संबोधित करेंगे। सुंदर पिचाई , सैम ऑल्टमैन और बिल गेट्स जैसे 100 से ज्यादा ग्लोबल दिग्गज पीएम मोदी के साथ एक मेज पर बैठेंगे। इसमें भारत में एआई सेक्टर में बड़े निवेश और रणनीतिक पार्टनरशिप पर अहम फैसले होंगे।
  • 20 फरवरी (शुक्रवार): GPAI काउंसिल की मीटिंग होगी। सदस्य देशों के प्रतिनिधि एक साथ बैठेंगे ताकि एआई को सुरक्षित और भरोसेमंद बनाया जा सके।

इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो में कैसे करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन?
AI Impact Summit या India AI Impact Expo की आधिकारिक वेबसाइट https://impact.indiaai.gov.in/ पर जाकर जनरल अटेंडी के रूप में खुद को रजिस्टर कर सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन प्रोसेस में विजिटर को बस अपनी बेसिक डिटेल्स दर्ज करनी होती हैं और ऑप्शन्स में से Visitor Registration चुनना होता है। जानकारी सबमिट करने के बाद आपको कन्फर्मेशन मैसेज मिल जाएगा। सबसे अच्छी बात यह है कि रजिस्ट्रेशन बिल्कुल मुफ्त है।

चैनल को सब्सक्राइब करें

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।