अमित शाह का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर शुरु हुआ लंबा भाषण, संसद में विपक्ष सुन्न! VIDEO

605

लोकसभा में मंगलवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation sindoor) को लेकर दूसरे दिन भी चर्चा जारी रही। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने सदन को संबोधित करते हुए कहा, 28 जुलाई को हुए ‘ऑपरेशन महादेव’ (Operation Mahadev) में तीन खूंखार आतंकियों सुलेमान, फैजल अफगान और जिब्रान को ढेर कर दिया गया। इनमें सुलेमान लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर था, जबकि बाकी दो आतंकी ‘A’ कैटेगरी के थे। तीनों हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शामिल थे।

लोकसभा में इस वक्त अमित शाह विपक्ष के सवालों के जवाब दे रहे हैं। अमित ने कहा, ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवादियों को भेजने वालों को मार गिराया और ऑपरेशन महादेव ने हमला करने वालों को मार गिराया… मैंने सोचा था कि यह खबर सुनकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में खुशी की लहर दौड़ जाएगी, ‘मगर स्याही पड़ गई इनके चेहरे पर’… यह कैसी राजनीति है?

शाह ने बताया पहलगाम हमले के बाद का पूरा एक्शन

  • 30 अप्रैल को फिर CCS की बैठक हुई। सुरक्षा बलों को कार्रवाई की पूरी आजादी दी गई। इसके बाद ऑपरेशन सिंदूर हुआ।
  • 6-7 मई की रात 1.04 से संयमित हमला हुआ। हमने पाकिस्तान और PoK के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया, लेकिन किसी भी सामान्य आदमी को नुकसान नहीं हुआ।
  • सर्जिकल और एयर स्ट्राइक में हमने PoK (ये तो हमारा ही हिस्सा है) में हमला किया। ऑपरेशन सिंदूर में हमने पाकिस्तान के 100 किमी अंदर घुसकर हमला किया। इसमें जैश और लश्कर के कई आतंकी मारे गए।
  • ये लोग पूछ रहे थे कि पहलगाम के दोषी कहां गए। मैंने 10 नाम पढ़े, आपके समय में जो छिप गए थे, नरेंद्र मोदी सरकार ने उन्हें चुन-चुनकर मारा। इस बार 100 आतंकियों को मारा। क्या आप (विपक्ष) इस पर भी गर्व नहीं कर सकते। 6-7 मई की रात 1.22 बजे ऑपरेशन खत्म हो गया। हमारे DGMO ने उनके DGMO को फोन पर जानकारी दे दी।

ये भी पढ़ें: Operation Mahadev: पहलगाम हमला करने वाले 3 आतंकी ढेर, अमित शाह ने बताई पूरी प्लानिंग 

  • हमने पाकिस्तान के टेररिस्ट ठिकानों पर हमला किया, पाकिस्तान ने इसे खुद पर हमला मान लिया। दूसरे दिन पाकिस्तान में आतंकियों का श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। जनाजे में आईएसआई के अफसर, सरकार के मंत्री शामिल थे। ये सामने आ गया कि पाकिस्तान में स्टेट स्पॉन्सर्ड टेररिज्म है।
  • हमारी मिसाइलों से पाक का कोई भी नागरिक हताहत नहीं हुआ। उनके जैकोबाबाद, रहीमयार खान समेत 8 एयरबेस इतने सटीक तरीके से नष्ट किए गए कि पाकिस्तान देखता रह गया। ये (विपक्ष) हर चीज में पॉलिटिक्स करते हैं। जब पाकिस्तान ने हमारे रिहाइशी इलाकों पर हमला किया, हमने उनके इलाकों को निशाना नहीं बनाया।
  • हमने उनके डिफेंस सिस्टम पर हमला किया। इसके बाद पाकिस्तान के पास हमारी शरण में आने के अलावा कोई चारा नहीं रहा। 12 मई की शाम 5 बजे दोनों देशों के DGMO ने बात की और संघर्ष विराम कर दिया।

कांग्रेस सांसद पी चिदंबरम की आलोचना पर विपक्ष सुन्न
अमित शाह ने कांग्रेस सांसद पी चिदंबरम के बयान की भी सदन में आलोचना की। उन्होंने कहा कि हमारे पास प्रूफ है, जो मैं सदन के सामने रखूंगा। आज कांग्रेस से आए पूर्व गृह मंत्री सबूत मांग रहे हैं। इस बीच सदन में हंगामा शुरू हो गया गया। गृह मंत्री ने विपक्ष से कहा कि धैर्य रखें, अभी शुरू हुआ है। उन्होंने कहा, ‘मैं घटनाक्रम की पूरी जानकारी दूंगा।’

गृह मंत्री शाह ने कहा- आतंकी कहां से आए, कहां गए, ये जिम्मेदारी किसकी है? ये हमारी ही जिम्मेदारी है। जब आपकी सरकार थी, तब किसकी जिम्मेदारी थी। कल चिदंबरम ने सवाल उठाया कि आतंकी पाकिस्तान से आए, इसका सबूत कहां है।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें, ताकि ऐसी ज़रूरी खबरें आप तक तुरंत पहुंचें। [यहां क्लिक करें]

शाह ने कहा- चिदंबरम जी को कहना चाहता हूं कि हमारे पास सबूत है कि तीनों पाकिस्तानी थे। दो के तो पाकिस्तान के वोटर होने की बात मौजूद हैं। इनके पास जो चॉकलेट मिलीं, वो भी पाकिस्तान मेड हैं।

उन्होंनें कहा कि इस देश का पूर्व गृह मंत्री देश के सामने पाकिस्तान को क्लीन चिट दे रहा है। वे पाकिस्तानी नहीं थे, ये कहकर चिदंबरम कह रहे हैं कि जब पाकिस्तान के नहीं थे तो उनपर हमला क्यों किया। पाकिस्तान को बचाने का षड्यंत्र देश के 130 करोड़ लोग जान गए हैं।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।