लाइफस्टाइल डेस्क: इस साल का दूसरा खग्रास चंद्रग्रहण आषाढ़ी गुरु पूर्णिमा 27 जुलाई को होगा। इसी दिन श्रावण मास भी शुरू होगा। यह ग्रहण पूरे भारत वर्ष में दिखाई देगा। ग्रहण रात 11:54 से शुरू होकर मध्य रात्रि 3:49 बजे समाप्त होगा। साल का सबसे लंबा ग्रहण होगा। 3 घंटे 55 मिनट तक दिखाई देगा। ग्रहण का सूतक दोपहर 2:54 बजे शुरू होगा। यह चंद्रग्रहण उतरा षाढ़ा नक्षत्र, श्रवण नक्षत्र और मकर राशि में होगा।
इससे मकर राशि के लिए यह ग्रहण कष्टकारी हो सकता है। ज्योतिषियों का कहना है कि सूतक से पहले गुरु पूर्णिमा और श्रावण मास शुभारंभ की पूजा करना श्रेष्ठ रहेगा। 13 जुलाई को सूर्य ग्रहण होगा लेकिन यह भारत में दिखाई नहीं देगा। इससे यह मान्य नहीं होगा। इससे पूर्व इस साल का पहला ग्रस्तोदित खग्रास सूर्यग्रहण माही पूर्णिमा को 31 जनवरी को था। इसकी अवधि 3 घंटे 24 मिनट थी। उधर, मंदिरों में ग्रहण के सूतक से पहले ही आरती हो जाएगी। शाम की आरती दोपहर में होकर मंदिर के पट बंद हो जाएंगे।
जानिए किन राशियों को मिलेगा लाभ और हानि
मेष: सुख बढ़ेगा, आज ज्यादा, काम बनेंगे
वृष: सम्मान बचाएं, मानहानि का डर रहेगा।
मिथुन: सावधानी से वाहन चलाएं।
कर्क : मनोबल ऊंचा होगा, सामाजिक स्तर बढ़ेगा।
सिंह : कार्य बनते जाएंगे, धन लाभ, परिवार सुख।
कन्या : व्यय कार्य से चिंता, मित्र साथ देंगे।
तुला : सावधान होकर लेन-देन करें, नुकसान का भय।
वृश्चिक : धन लाभ, विरोधी परास्त होंगे।
धनु: आमदनी बढ़ेगी, खर्च भी होगा।
मकर : स्वास्थ्य में गिरावट, आर्थिक नुकसान की आशंका।
कुंभ : व्यापार से हानि, नए कार्य में निवेश न करें।
मीन : नए काम में उन्नति, लाभ, मान-सम्मान बढ़ेगा।
ग्रहण का क्या रहेगा समय-
-रात 11:54 बजे ग्रहण शुरू
-रात 1:00 बजे खग्रास प्रारंभ
-रात 1:52 बजे ग्रहण मध्य
-रात 2:44 बजे खग्रास समाप्त
-मध्य रात्रि 3:49 बजे ग्रहण समाप्त
ये भी पढ़ें:
- नरेंद्र फ़ेलोशिप: सामाजिक मुद्दों पर लिखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
- राजस्थान: वो तीन साल की मासूम खेल में मगन थी वो 24 साल का दरिंदा नशे में चूर…
- हमले के बाद पंजाबी सिंगर की फिर वापसी, 6 घंटे में टूटे You Tube के सभी पुराने रिकॉर्ड्स
रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए
- फिल्मों के ट्रेलर और खबरों के लिए यहां किल्क कीजिए
- जॉब्स की खबरों के लिए यहां किल्क कीजिए
- वीडियो देखने के लिए यहां किल्क कीजिए
- दिनभर की बड़ी खबरों के लिए यहां किल्क कीजिए
ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं






































