अनुष्‍का यादव बनीं मां, तेज प्रताप यादव बोले-दोनों से मेरा कोई र‍िश्ता नहीं, जानें पूरा मामला?

321

जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के प्रमुख तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) फिर एक नए विवाद को लेकर चर्चा में हैं। अनुष्का यादव की नवजात बेटी को लेकर उनका नाम जोड़ा जा रहा है। कुछ दावों में कहा गया कि बच्ची के पिता तेज प्रताप हैं, लेकिन उन्होंने सार्वजनिक रूप से इन बातों को खारिज करते हुए कहा है कि न तो उनका अनुष्का से कोई रिश्ता है और न ही बच्चे से, और यह सब उन्हें बदनाम करने की सोची-समझी कोशिश है।

तेजप्रताप ने आरोप लगाया कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है और इसके लिए वे दिल्ली में पीएम मोदी से भी मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि आकाश भाटी बेहतर जवाब दे सकते हैं, जिनका अनुष्का के साथ संबंध है।

इसी बीच अनुष्का यादव से जुड़ा एक मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह पर्चा पटना के कंकड़बाग स्थित एक मदरहुड हॉस्पिटल का है, जिस पर 7 अक्टूबर 2025 की तारीख दर्ज है। डॉक्टर ऋतुराज के इस पर्चे में अनुष्का यादव के स्वास्थ्य और इलाज की डिटेल दी गई है।

ये भी पढ़ें: अनुष्का यादव की एंट्री से मचा भूचाल, Tej Pratap Yadav को लालू प्रसाद ने दिखाया बाहर का रास्ता

इस दस्तावेज में मरीज के विवरण वाले कॉलम में पति/अभिभावक के स्थान पर तेज प्रताप यादव का नाम लिखा दिखाई दे रहा है, जिससे विवाद और गहरा गया है। बताया जा रहा है कि अनुष्का यादव डॉ रितु से कंसल्ट में थीं। इंटरनेट पर डॉ रितु के साथ तेज प्रताप यादव की भी फोटो मिली है।

ये भी पढ़ें: Tej Pratap Yadav और अनुष्का की शादी हुई है? भाई आकाश ने दी लालू यादव को धमकी

मामले पर जवाब देते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि यह उनकी छवि खराब करने की साजिश है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग विश्वासघात कर उन्हें जानबूझकर विवाद में घसीट रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनका नाम गलत तरीके से जोड़ा जा रहा है और इसका सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं है।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

मैं क्या करूं, फांसी लगा लूं क्या?
तेज प्रताप ने कहा कि दिन-रात मुझे परेशान किया जा रहा है। मैं क्या करूं, फांसी लगा लूं क्या? मुझे पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया गया है। मुकेश रौशन मेरी हत्या कराना चाहते हैं। यह साजिश रची जा रही है। उसे पकड़ा जाए। मेरे और अनुष्का के बीच कोई संबंध नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।