पुणे: देश में लॉकडाउन का आज 48वां दिन है। सोमवार को राजस्थान में 126, आंध्रप्रदेश में 38, हरियाणा में 28, ओडिशा में 14 और कर्नाटक में 10 मामले सामने आए। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 67 हजार 152 संक्रमित हैं। 44 हजार 29 का इलाज चल रहा है। 20 हजार 916 ठीक हो चुके हैं, जबकि 2206 मरीजों की मौत हुई है।
रविवार को एक दिन में सबसे ज्यादा नए मरीज मिलने के साथ ही देश में आंकड़ा अब 67 हजार के पार हो गया है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देश में 119 लोगों ने दम तोड़ दिया। महाराष्ट्र में सर्वाधिक 1943 नए रोगी मिले और कुल मरीजों की संख्या 22,171 तक पहुंच गई। ये देश के कुल मरीजों का एक तिहाई है। वहीं, अच्छी खबर ये है कि केरल, हिमाचल, छत्तीसगढ़, समेत 10 राज्यों में रविवार को कोई नया मरीज नहीं मिला।
सक्रिय मरीज घटने के मामले में केरल अव्वल, राजस्थान देश में तीसरे नंबर पर
राज्य 4 मई 10 मई मरीज घटे
केरल 34 20 41.2%
छत्तीसगढ़ 22 16 27.3%
राजस्थान 2002 1465 26.8%
तेलंगाना 508 382 24.8%
बिहार 397 318 19.9%
आंध्रप्रदेश 1093 1010 7.6%
उत्तरप्रदेश 1914 1884 1.6%
झारखंड 85 75 11.8%
मध्य प्रदेश 1921 1766 8.1%
लॉकडाउन 3.0 के सिर्फ 7 दिन में बढ़े 25 हजार मरीज
लॉकडाउन के तीसरे चरण के 7 दिन हो चुके हैं। इन 7 दिनों में 25 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले। 3 मई को मरीजों की संख्या 41,247 थी, जो अब 67, 026 हो चुकी है। 4 मई से 7 दिन पहले (27 अप्रैल तक) कुल संक्रमितों की संख्या 29,122 थी। उसके बाद 7 दिन में 12,657 नए मरीज सामने आए। यानी पिछले एक हफ्ते में दोगुने से भी ज्यादा मरीज बढ़े हैं।
महाराष्ट्र सबसे ज्यादा संक्रमित-
महाराष्ट्र में संक्रमण के 1,278 नए मामले सामने आए। सोमवार को यह संख्या 22,171 हो गई। इसी दौरान 53 लोगों की मौत हुई। मुंबई में 19 ने दम तोड़ा। नासिक जिले के मालेगांव में 14, पुणे और जलगांव में 5-5, धुले में 2, धुले (ग्रामीण), पिंपरी-चिंचवाड़, अहमदनगर, औरंगाबाद, नंदुरबार, सोलापुर और वसाई-विरार में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। राज्य में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 832 हो गई।
अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































