Namo Bharat And Meerut Metro: क्यों खास है दिल्ली–मेरठ कॉरिडोर? जानें दोनों ट्रेनों की पूरी डिटेल्स

127

दिल्ली और मेरठ ( Namo Bharat And Meerut Metro) के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने के लिए दो नई ट्रेन सेवाएं शुरू की गई हैं मेरठ मेट्रो (शहर के अंदर चलने वाली सेवा) और नमो भारत ट्रेन (दिल्ली से मेरठ के बीच तेज रफ्तार क्षेत्रीय सेवा)। अब लोग कम समय में, ज्यादा आराम से और एक ही टिकट पर दोनों सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे। चलिए जानते हैं कि इन दोनों ट्रेंनों के रुट, समय के बारें सबकुछ।

दोपहर करीब 12:30 बजे प्रधानमंत्री शताब्दी नगर स्टेशन से मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद वे मेरठ साउथ तक यात्रा करेंगे और करीब ₹12,930 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।

नमो भारत ट्रेन क्या है?
नमो भारत देश की पहली रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) ट्रेन है। यह दिल्ली से मेरठ के बीच लंबी दूरी तेजी से तय करने के लिए बनाई गई है।

बिंदु विवरण
कुल कॉरिडोर लंबाई 82 किमी
रूट सराय काले खां (दिल्ली) से मोदिपुरम (मेरठ)
डिजाइन स्पीड 180 किमी/घंटा
अधिकतम स्पीड 160 किमी/घंटा
औसत स्पीड लगभग 90 किमी/घंटा
दिल्ली–मेरठ यात्रा समय लगभग 55 मिनट


पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

मेरठ मेट्रो क्या है?
मेरठ मेट्रो शहर के अंदर चलने वाली मेट्रो सेवा है। यह मेरठ के अलग-अलग इलाकों को जोड़ती है।

बिंदु विवरण
कुल लंबाई 23 किमी
स्टेशन 13
डिजाइन स्पीड 135 किमी/घंटा
अधिकतम स्पीड 120 किमी/घंटा
21 किमी यात्रा समय लगभग 30 मिनट
ट्रैक 16 किमी एलिवेटेड, 7 किमी अंडरग्राउंड


ट्रेन का टाइम

  • सोमवार से शनिवार: सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक
  • रविवार: सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक
  • एक ही टिकट से दोनों सेवाओं में यात्रा की जा सकेगी।
समय फ्रीक्वेंसी
पीक आवर्स हर 5–10 मिनट
ऑफ-पीक हर 10–15 मिनट


आम लोगों को क्या फायदा?

  • दिल्ली–मेरठ सफर सिर्फ 55 मिनट में
  • ट्रैफिक जाम से राहत
  • रोजाना ऑफिस जाने वालों को सुविधा
  • शहर के अंदर भी तेज कनेक्टिविटी

सीधी भाषा में कहें तो नमो भारत लंबी दूरी की तेज ट्रेन है, जबकि मेरठ मेट्रो शहर के अंदर चलने वाली सुविधा है। दोनों मिलकर दिल्ली और मेरठ के बीच सफर को पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज बना देंगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।