इंटरनेशनल डेस्क: हैरान कर देने वाले अजब-गजब किस्से तो कई सुने और सुनाएं होंगे लेकिन अब जो आपको बताने जा रहे हैं वह पहले कभी नहीं सुना नहीं होगा। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रही है। हालांकि कई संस्थानों द्वारा इसकी पुष्ठि की जा चुकी है।
ये तस्वीर ऑस्ट्रेलिया के ग्रेट बैरियर रीफ की है। यहां समुद्र के किनारे बीच पर मौजूद ब्लू होल नाम का एक गड्ढा मरीन रिसर्चर्स के बीच काफी चर्चा में रहता है। इस होल के अंदर एक सीक्रेट अंडरवॉटर गुफा बता है, जिसमें मरीन रिसर्चर्स के लिए जानकारियों का खजाना भरा पड़ा है।
क्यों इतना वायरल हुआ वीडियो-
इस होल को समझने के लिए दो दोस्तों ने अंडर वाटर कैमरे की मदद से छानबीन की। वीडियो में पहले एक शख्स इस होल में घुसता नजर आता है और कुछ ही सेकंड में वो गायब हो जाता है। इसके तुरंत बाद उसका कैमरामैन साथी इस होल में उतरता है। इसके बाद होल में जाने वाले दूसरे शख्स ने अपने कैमरे से जमीन के अंदर मौजूद सीक्रेट अंडरवॉटर केव का लोगों को सफर कराया, जिससे ज्यादातर लोग वाकिफ नहीं है।
जमीन के ऊपर भले ही ये सिर्फ एक छोटा सा गड्ढा जैसा लगे लेकिन ये जमीन के अंदर 100 फीट गहरा है। इसमें कछुए और ट्रॉपिकल मछली जैसे समुद्री जीव काफी संख्या में रहते हैं। इस ब्लू होल को इसी साल फरवरी में एक्सप्लोर किया जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कैसे बनते हैं ये ब्लू होल?
वैज्ञानिकों का मानना है कि अधिकतर ब्लू होल्स आखिरी आइस एज के दौरान बने, इसके अलावा ब्लू होल धीरे-धीरे चट्टानों के नष्ट होने पर गुफाएं और सिंकहोल डेवलप होने से भी बनते हैं। जब समुद्र का स्तर बढ़ जाता है तो ये होल पानी से भर जाते हैं।
देखें वीडियो-
रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए
- फिल्मों के ट्रेलर और खबरों के लिए यहां किल्क कीजिए
- जॉब्स की खबरों के लिए यहां किल्क कीजिए
- वीडियो देखने के लिए यहां किल्क कीजिए
- दिनभर की बड़ी खबरों के लिए यहां किल्क कीजिए
ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं






































