सोना पहली बार 65 हजार के पार, इन 4 वजह के कारण बढ़े भाव

वहीं चांदी में भी आज बढ़त देखने को मिल रही है। ये 411 रुपए महंगी होकर 72,121 रुपए प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई है। इससे पहले ये 71,710 रुपए पर थी।

1210

Gold Price Today: सोने का भाव आज यानी गुरुवार (7 मार्च) को पहली बार 65,000 रुपए के पार पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, 10 ग्राम सोना 556 रुपए महंगा होकर 65,049 रुपए हो गया है।

वहीं चांदी में भी आज बढ़त देखने को मिल रही है। ये 411 रुपए महंगी होकर 72,121 रुपए प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई है। इससे पहले ये 71,710 रुपए पर थी। चांदी ने बीते साल 4 दिसंबर को 77,000 का ऑलटाइम हाई बनाया था।

इससे पहले साल 2023 की शुरुआत में सोना 54,867 रुपए प्रति ग्राम पर था जो 31 दिसंबर को 63,246 रुपए प्रति ग्राम पर पहुंच गया था। यानी साल 2023 में इसकी कीमत में 8,379 रुपए (16%) की तेजी आई। वहीं चांदी भी 68,092 रुपए से बढ़कर 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

ये भी पढ़ें: आज से ओपन हुआ गोपाल स्नैक्स का IPO, जानें इसके बारें में सबकुछ

ये भी पढ़ें:  ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल का खेल अब चक्षु करेगा फेल, जानें शिकायत दर्ज करने का पूरा प्रोसेस?

सोने में तेजी के 4 कारण:

  • 2024 में दुनियाभर में मंदी की आशंका
  • शादी के सीजन से सोने की डिमांड बढ़ी
  • डॉलर इंडेक्स में कमजोरी आई है
  • दुनियाभर के केंद्रीय बैंक सोना खरीद रहे

व्हाट्सऐप पर हमें फॉलो करें, लिंक नीचे
हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।