जयपुर-अजमेर हाईवे पर मंगलवार रात एक भयावह हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। रात करीब 10 बजे दूदू के मोखमपुरा के पास एलपीजी सिलेंडरों से भरे ट्रक को एक केमिकल टैंकर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि केमिकल से भरे टैंकर के केबिन में आग लग गई और देखते ही देखते सिलेंडरों में विस्फोट शुरू हो गए।
एक के बाद एक करीब 200 सिलेंडर फट गए, जिनमें से कई 500 मीटर दूर तक खेतों में जा गिरे। धमाकों की आवाजें 10 किलोमीटर दूर तक सुनाई दीं। करीब दो घंटे तक सिलेंडर फटने का सिलसिला चलता रहा।
ये भी पढ़ें: 200 सिलेंडर के धमाकों से दहल उठा जयपुर, 2 घंटे तक फटे, देखिए VIDEO
हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि आसपास खड़े पांच वाहन भी आग की चपेट में आ गए। आग इतनी भीषण थी कि दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
Jaipur-Ajmer Highway Blast: जयपुर-अजमेर हाईवे पर टैंकर ने ट्रक को मारी टक्कर, एक के बाद एक दर्जनों LPG सिलेंडर हुए ब्लास्ट, 1 की मौत#JaipurAjmerHighway #RajasthanNews #HighwayAccident #LPGCylinderBlast #BreakingNews #JaipurNews #AjmerNews #RoadAccident #FireExplosion… pic.twitter.com/z5IVFNvdlj
— SWADESH NEWS (@swadesh_news) October 8, 2025
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे की शुरुआत तब हुई जब टैंकर चालक ने आरटीओ की गाड़ी देखकर अचानक ढाबे की ओर गाड़ी मोड़ दी। तभी वह गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक से टकरा गया। हादसे के बाद हाईवे को दोनों ओर से बंद कर दिया गया और रातभर ट्रैफिक ठप रहा। स्थिति सामान्य होने के बाद बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे हाईवे दोबारा खोला गया।

ट्रक ड्राइवर शाहरुख ने बताया- मेरा ट्रक इस हादसे में जलकर खाक हो गया है। आरटीओ की गाड़ी को देखकर केमिकल के टैंकर ड्राइवर ने खुद को बचाने के लिए टैंकर को ढाबे में घुसा दिया। इससे टैंकर सिलेंडर से भरे ट्रक से टकरा गया। इसके बाद स्पार्किंग हुई और आग लग गई।
केमिकल के ट्रक के ड्राइवर ने खुद को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन एकाएक आग फैल गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे पर NHAI रिपोर्ट तैयार कर रहा है। हादसे के पीछे के कारणों और लापरवाही का जिक्र इस रिपोर्ट में होगा।
देखिए वीडियो और चैनल को Subscribe करें
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































