आस्था पर हमला, देखिए कैसे हिंदू युवक ने दिखाई ऋषिकेश के प्रार्थना सभा में गुंड़ागर्दी

299

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में उत्तराखंड (Rishikesh) के ऋषिकेश में एक ईसाई प्रार्थना सभा के दौरान कथित तौर पर सत्य साधु नाम के व्यक्ति द्वारा हंगामा किए जाने का मामला सामने आया है। वीडियो में वह व्यक्ति प्रार्थना सभा के बीच में घुसकर पादरी और वहां मौजूद लोगों से बाइबिल को लेकर आक्रामक सवाल करता दिखाई देता है। वह बाइबिल को “विदेशी किताब” बताते हुए “जय श्री राम” के नारे भी लगाता है।

वीडियो में यह भी देखा गया कि सत्य साधु ने ईसा मसीह के जन्म से जुड़ी ईसाई मान्यताओं का मज़ाक उड़ाया और मौलाना महमूद मदनी को लेकर राजनीतिक टिप्पणी की। प्रार्थना सभा में मौजूद लोग जवाब देने की कोशिश करते हैं, लेकिन बार-बार उन्हें रोका जाता है। बताया जा रहा है कि स्थानीय प्रशासन ने इस घटना का संज्ञान लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर धार्मिक सहिष्णुता और साम्प्रदायिक व्यवहार को लेकर तीखी बहस छिड़ गई है।

ये भी पढ़ें: नहाते हुए इस फेमस इंफ्लुएंसर हुआ VIDEO वायरल, 10 मिनट में हिला इंटरनेट

कई मिनट लंबे वीडियो में सत्य साधु बार-बार हिंदू धर्मग्रंथों को श्रेष्ठ बताते हुए ईसाई विश्वासों पर सवाल उठाते नजर आते हैं। प्रार्थना सभा में शामिल लोगों का कहना है कि यह व्यवधान डराने वाला और अपमानजनक था। घटना के बाद सोशल मीडिया यूज़र्स, धार्मिक संगठनों और सामाजिक विश्लेषकों ने धार्मिक स्थलों में जबरन दखल की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई है।

पंचदूत न्यूज अब WhatsApp पर भी, सब्‍सक्राइब करने के लिए क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।