मुम्बई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने चांद पर जमीन खरीद कर सबको चौंका दिया है। जी हां इस बात की जानकारी खुद सुशांत ने दी है। उन्होंने कहा चांद पर Mare Muscoviense या Sea of Muscovy कहे जाने वाले इलाके में जमीन का एक टुकड़ा खरीदा है।
एक समाचार एजेंसी से बातचीत में सुशांत ने कहा कि मैं ऐसा यकीन करना चाहता हूं कि अलग अंदाज में सवालों का जवाब देना ही उन सवालों का जवाब है। मेरी मां मुझसे कहा करती थीं कि मेरी जिंदगी वो कहानी होगी जिसे मैं खुद को सुनाउंगा।
आपको बता दें बॉलीवुड के शंहशाह माने जाने वाले शाहरूख खान या सलमान खान में से किसी से वो नहीं किया जो सुशांत कर चुके हैं। इसी के साथ बॉलीवुड गलियारों में उनके ही चर्चे हो रहे हैं। इससे पहले ऐसी खबरें आई थीं कि सुशांत Meade 14” LX600 नाम के टेलीस्कोप के मालिक बन गए हैं। यह टेलिस्कोप सुशांत को चांद पर स्थित उनकी इस प्रॉपर्टी पर नजर रखने में मदद करेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुशांत ने इंटरनेशनल लुनार लैंड्स रजिस्ट्री से यह जमीन खरीदी है। इसी के साथ सुशांत चांद पर जमीन खरीदने वाले पहले बॉलीवुड अभिनेता बन गए हैं। हालांकि इससे पहले शाहरूख भी चांद पर जमीन लेने में अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं लेकिन ये उन्हें अपने फैन के द्वारा मिला तोहफा था। बता दें सुशांत चंदा मामा दूर के में नजर आएंगे। अंकिता से ब्रेकअप के बाद सुशांत का नाम कृति सेनन से जुड़ा जाने लगा।
ये भी पढ़े:
- नरेंद्र फ़ेलोशिप: सामाजिक मुद्दों पर लिखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
- Video: मुम्बई के रिहायशी इलाके में प्लेन क्रैश, राहगीर समेत 5 की मौत
- 56 इंच का जिगरा करने आया भ्रष्टाचार पर वार, देखें सत्यमेव जयते का दमदार ट्रेलर
- राजस्थान: मानसून का धमाकेदार आगाज, नदी-नाले उफने
- फीफा वर्ल्डकप: फिर मैदान पर चैंपियन चित, ये है हार के तीन बड़े कारण
- रिलीज हुआ सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो, फिर बीजेपी पर बरसा विपक्ष
रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए
- फिल्मों के ट्रेलर और खबरों के लिए यहां किल्क कीजिए
- जॉब्स की खबरों के लिए यहां किल्क कीजिए
- वीडियो देखने के लिए यहां किल्क कीजिए
- दिनभर की बड़ी खबरों के लिए यहां किल्क कीजिए
ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं





































