भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई एशिया की अरबपतियों की राजधानी (Mumbai Asia Billionaire) बन गई है। मुंबई ने पहली बार चीन की राजधानी बीजिंग को पीछे छोड़कर यह मुकाम हासिल किया है। ‘हुरुन रिसर्च की 2024 ग्लोबल रिच लिस्ट’ जारी की गई है। पहले एशिया की अरबपति राजधानी बीजिंग था। दुनिया की अरबपति राजधानी लिस्ट में टॉप पर न्यूयॉर्क है और दूसरे नंबर पर लंदन है।
मुंबई ने पहली बार चीन की राजधानी बीजिंग को पीछे छोड़कर यह मुकाम हासिल किया है। यहां 603 स्क्वायर किलोमीटर के एरिया में 92 अरबपति रहते हैं, जबकि बीजिंग के 16,000 स्क्वायर किलोमीटर में 91 अरबपति हैं। हुरुन रिसर्च के मुताबिक, पिछले एक साल में मुंबई में 26 नए लोग बिलेनियर बने हैं, जबकि बीजिंग में इस दौरान 18 लोग इस लिस्ट से बाहर हुए हैं। चीन में 814 बिलेनियर रहते हैं, जबकि भारत में 271 बिलेनियर हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के टोटल 92 लोगों की संपत्ति एक साल में 47% बढ़कर 445 बिलियन डॉलर हो गई है। वहीं, चीन की राजधानी में बिलेनियरों की वेल्थ 28% कम होकर 265 बिलियन डॉलर रह गई है।
मुंबई कितनी अमीर
मुंबई अब ग्लोबली इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। पहले नंबर पर न्यूयॉर्क हैं, यहां 119 बिलेनियर रहते हैं, जबकि लंदन दूसरे नंबर पर है, यहां 97 लोग अरबपति हैं। बिलेनियर उन लोगों को कहा जाता है जिनके पास 1 बिलियन डॉलर यानी करीब 8,333 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है।
भारत के दो सबसे बड़े बिलेनियर्स
भारत में अभी 271 बिलेनियर्स हैं। लेकिन, दुनिया के टॉप 20 अमीरों में केवल दो भारतीय हैं। इनमें, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 9.43 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ 11वें नंबर हैं। वहीं, अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी इस लिस्ट में 18वें नबंर पर हैं, इनके पास 6.73 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति है।
व्हाट्सऐप पर हमें फॉलो करें, लिंक नीचे
हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































