Nitish Kumar जाएंगे राज्यसभा, अब कौन बनेगा Bihar का अगला CM? इन 5 नामों पर चर्चा तेज

99

बिहार की राजनीति में उस समय हलचल तेज हो गई जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish kumar Rajya Sabha) के राज्यसभा जाने की खबर सामने आई। खुद नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि वे इस बार राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार बनने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वे गुरुवार, 6 मार्च को नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

नीतीश कुमार ने अपने पोस्ट में लिखा कि जब से उन्होंने राजनीति में कदम रखा है, तब से उनकी इच्छा रही है कि वे बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों के साथ-साथ संसद के दोनों सदनों के भी सदस्य बनें। इसी इच्छा को पूरा करने के लिए उन्होंने राज्यसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार की नई सरकार को उनका पूरा समर्थन रहेगा।

अगला मुख्यमंत्री कौन होगा?
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के साथ ही बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर भी कयास तेज हो गए हैं। राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि उनके जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी से मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है, जबकि जेडीयू को सरकार में संतुलन बनाए रखने के लिए डिप्टी सीएम के पद मिल सकते हैं।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

निशांत कुमार के नाम की चर्चा
चर्चा यह भी है कि जेडीयू की ओर से दो उपमुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। इनमें एक नाम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का भी सामने आ रहा है। हालांकि इस पर अभी आधिकारिक तौर पर कुछ तय नहीं हुआ है।

सीएम की दौड़ में ये नेता आगे
सूत्रों के मुताबिक नए मुख्यमंत्री के चयन में जातीय समीकरण को ध्यान में रखा जा सकता है। फिलहाल इस दौड़ में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है, जो कुशवाहा (कोइरी) समाज से आते हैं। इसके अलावा विजय सिन्हा (भूमिहार) और मंगल पांडे (ब्राह्मण) के नाम भी चर्चा में हैं। राजनीतिक गलियारों में कुछ अन्य नाम भी सामने आ रहे हैं। इनमें केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, विधायक संजीव चौरसिया और बिहार सरकार में मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी का नाम भी संभावित दावेदारों में लिया जा रहा है।

नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं। उन्होंने इसका ऐलान खुद अपने एक्स पर किया है।

राज्यसभा के लिए ये नेता भी भरेंगे नामांकन
बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार के साथ बिहार से कई अन्य नेता भी राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। इनमें रामनाथ ठाकुर, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन, शिवेश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा का नाम शामिल है। फिलहाल नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर ने बिहार की सियासत को गरमा दिया है और अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।

CM हाउस के बाहर नारेबाजी जारी है
CM हाउस के बाहर कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे हैं। वो नीतीश को राज्यसभा भेजने का विरोध कर रहे हैं। सतीश कुमार सुमन ने कहा अमित शाह ने 15 हजार करोड़ की डील की गई है। MLC पद की डील की गई है। नीतीश कुमार को अपमान हम बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। ललन सिंह, संजय झा, विजय चौधरी ने ये सब किया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।